Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
गुमला में एसीबी का बड़ा एक्शन: 8 हजार रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार
Crime

गुमला में एसीबी का बड़ा एक्शन: 8 हजार रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
March 12, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

गुमला: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) रांची की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में तैनात महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, विशुनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी सेरका गांव निवासी परमेश्वर सिंह ने एसीबी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि ग्राम सभा के माध्यम से उनकी निजी जमीन पर बने कुएं की मरम्मत का काम स्वीकृत हुआ था, जिसे उन्होंने पूरा भी कर लिया। लेकिन काम पूरा होने के बाद शेष राशि का भुगतान करने और बिल पास कराने के एवज में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो उनसे 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।

परमेश्वर सिंह रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसीबी रांची थाना में कांड संख्या 09/26 दर्ज कर कार्रवाई की गई।

गुरुवार को एसीबी की विशेष टीम ने विशुनपुर प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।

एसीबी की टीम गिरफ्तार महिला पंचायत सचिव को अपने साथ रांची ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.