Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली
Crime

दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली

Administrator
Administrator
Author
February 24, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Dumka: झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित DIG कार्यालय के पास बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह सुबह डीआईजी आवास के समीप से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को तुरंत दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली लगी थी। एक ही व्यक्ति को बार-बार निशाना बनाए जाने से आपसी रंजिश या किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शहर के संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.