This is a sample ad for content top position
चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न होने के बाद कल रांची के विभिन्न चैती दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा का शोभा यात्रा के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव आस्था का माहौल देखने को मिला यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए रांची के बड़ा तालाब पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आखों से मां दुर्गा की विदाई की और पुनः आगमन की प्रार्थना...
दुनिया भर के ईसाई समुदाय के लोग आज खजूर पर्व का त्यौहार मनाते हैं। इसे पाम संडे भी कहा जाता है। आज ही के दिन ईसा मसीह येरूशेलम नगर में प्रवेश करते हैं जहां उनके अनुयायी उनका स्वागत खजूर की डालियों से किये थे। उसी की याद में आज खजूर पर्व मनाया जाता है। राजधानी रांची में भी आज ईशा के अनुयायी हाथों में खजूर की डालियां लेकर जुलूस की शक्ल में गिरजाघरों में प्रवेश किये। इसी के साथ पुण्य...
Hazaribagh: पवित्र महीने रमजान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हज़ारीबाग़ समेत पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में त्योहार की रौनक देखने को मिली।शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज़ अदा की। जामा मस्जिद हज़ारीबाग़ में पहली जमात सुबह 8 बजे अदा की गई, जबकि अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज़ का आयोजन हुआ। नमाज़ के बाद लोगों...
This is a sample ad for content middle position
Hazaribagh: पवित्र रमज़ान माह के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुमे’ के मौके पर हज़ारीबाग़ की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर जाते नजर आए और पूरा माहौल इबादत और आध्यात्मिकता में डूबा रहा।नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। इस दौरान लोगों ने मुकद्दस रमज़ान महीने को नम आंखों से विदाई दी और अल्लाह से अपनी इबादतों...
Ranchi: मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से माह-ए-रमज़ान के पावन अवसर पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया।दावत-ए-इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा और समरसता का प्रतीक है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान,...
Ranchi: आज राख बुधवार (ऐश वेडनेसडे) के साथ ही पूरे विश्व के ईसाई समुदाय में चालीसा काल यानी लेंट की शुरुआत हो गई. यह 40 दिनों का पवित्र समय त्याग, तपस्या, प्रार्थना और आत्मचिंतन का काल माना जाता है. इसी अवधि के अंत में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में गुड फ्राइडे मनाया जाता है.राजधानी रांची के विभिन्न गिरजाघरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं. संत मरिया महागिरजा घर में...
Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए विपक्ष से सीधा सवाल पूछा—“बताओ मैं कौन हूं? हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई?”तस्वीर में मंत्री सिख पगड़ी पहने और माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रहे हैं. उनके इस पोस्ट को धर्म और जाति के आधार पर राजनीति पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.धर्म नहीं, इंसानियत और...
Ranchi: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आई. शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा देर रात तक शिव बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसी क्रम में रांची के ऐतिहासिक और पौराणिक पहाड़ी मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और नृत्य-नाटिकाओं ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा. कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की...
बम बम भोले ... हर हर महादेव... के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की.उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना...
Ranchi: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए. मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बब भोले” के जयघोष से गूंजता रहा.सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी कतारेंतड़के ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. भक्तों की सुविधा के लिए विशेष अरघा की व्यवस्था की गई, जिससे दूर से ही बाबा का जलाभिषेक संभव हो सका. गंगाजल, दूध और...
Ranchi: महाशिवरात्रि 2026 इस वर्ष 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाला यह पर्व भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इसी पावन रात्रि में माता पार्वती और शिव का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। शिवभक्तों के लिए यह दिन केवल पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और साधना की विशेष साधना-रात्रि होता है। इस बार ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार...
Ranchi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आज रांची स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने उनके विचारों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय’ का विचार — यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना — आज...
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग आज रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री...
आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 16 वां वार्षिकोत्सव 10 एवं 11 जनवरी को रांची में होने जा रहा है।श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर हरमू रोड़ में मनाया जाएगा। 10 जनवरी को आदि शक्ति श्री जीन माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण भाता को...
झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-1) की 146वीं वाहिनी का आज स्थापना दिवस मनाया गया.. इस मौके पर राज्य की पुलिस DGP, जैप कमांडेंट सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियो ने अमर जवान स्मारक पर शहीद जवानों कों श्रद्धांजलि दी... इसके बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया... DGP तदाशा मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जैप की गौरवशाली इतिहास का याद किया.. इस मौके पर उन्होंने जैप में खाली पदों में जल्द नियुक्ति कों पूरा किया जायेगा.. साथ ही परेड की...
विगत रविवार के शाम राजधानी रांची के ऐतिहासिक धार्मिक पहाड़ी मंदिर के बाबा भोलेनाथ के दरबार में विदेशी मेहमानों ने हाजिरी लगाई रांची में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग में शामिल विभिन्न टीमों की विदेशी खिलाड़ी पहाड़ी बाबा के दर्शन पूजन को पहुंचे और इस दौरान खिलाड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक भी किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता में अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा पहाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी के द्वारा खिलाड़ियों का पूजन संपन्न कराया...
आदिवासी जन परिषद केंद्रीय समिति वार्षिक बैठक राजधानी रांची स्थित केंद्रीय धूमकुडीया सभागार मे संपन्न हुई इस आयोजित वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से समिति की ओर से कई प्रस्ताव पारित किए गए जिम आदिवासियों के धार्मिक एवं संस्कृत जमीन की लूट को रोकने के लिए व्यापक जन आंदोलन तेज किया जाएगा आदिवासी जन परिषद के कार्यकर्ता आड़की सोना गोल्ड ब्लॉक के लिए जमीन अधिकारी अधिग्रहण किया जा रहा है इसके विरोध में आहूत दिनांक 29 जनवरी 30 25 को राजभवन...
बोकारो में आज क्रिसमस की धूम छाई रही, नगर के विभिन्न चर्चों में ईसाई के अनुनयी जमा हो क्रिसमस की खुशियों को साझा किया, लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन को लेकर ईसाई समुदाय में लोगों का उत्साह दिखा। क्रिसमस के पर्व पर मीडिया से बात करते हुए फादर ने कहा कि 25 दिसंबर एक शुभ दिन है, जब ईश्वर ने ईशा को मनुष्य की खोज के लिए भेजा।फादर ने कहा,यीशु इस...
विश्व हिंदू परिषद ने बंगलादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनुस का पुतला फूंका। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है वह काफी दुखद है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे उन्हें मौका दें तो वे बांग्लादेश में कट्टरपंथीयों...
राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर बाजार और मुख्य मार्ग में लाइटनिंग बेहद ही आकर्षक ढंग से की गई है और चर्च और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की पैनी नजर है ड्रंक एंड ड्राइव जैसे विशेष अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं रांची के आसपास के पर्यटन स्थल पर भी पर्यटकों के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं वहीं ट्रैफिक व्यवस्था भी इन दोनों सुचारू रूप से हो इसका भी खास ध्यान...
रांची के पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में मंगलवार की शाम क्रिसमस मेला की शुरुआत हुई. मेले का उदघाटन आर्चबिशप विसेंट आईंद ने किया.क्रिसमस मेला में कुल 118 स्टॉल लगाये गये हैं. इनमें क्रिसमस के सजावटी सामान, केक, कपड़े और खाने-पीने के स्टॉल शामिल हैं. पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और मेले का आनंद लिया. आर्चबिशप विसेंट आईंद ने कहा कि इस वर्ष ख्रीस्त जयंती महत्वपूर्ण अवसर है. इस बार तारीख का एक अनोखा संयोग है....
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली सरना स्थल पर बैठक किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा 17 फरवरी को झारखंड से आदिवासी दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर धरना देंगे. वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासी समाज की पहचान, अस्तित्व और आत्मा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. टीएसी सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज वर्षों से...
राजधानी रांची में निकाली गई ख्रीस्त राजा पर्व की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी सम्मिलित हुए. शोभायात्रा में ईसा के विश्वासी गण तरह-तरह की झांकियां निकाल कर नाचते गाते हुए ईसा मसीह के आगमन का संदेश देते चल रहे थे. इस शोभायात्रा में ईसाई विश्वासी लोग ख्रीस्त राजा की शोभायात्रा निकालकर ईसा मसीह को अपना राजा मानते हुए प्रभु के जयकार और गुणगान करते नजर आएआज के दिन से ईसाइयों के लिए आध्यात्मिक...
सरना समिति के द्वारा बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस प्रेस वार्ता माध्यम से सरना समाज के धर्म संस्कृति पर हो रहे हमला पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मिशनरी के द्वारा हमारे धर्म संस्कृति को खत्म करने की कोशिश हो रही है और धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीलिस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार से मांग को लेकर आगामी 12 दिसंबर को राजभवन के पास धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान...
सूर्य उपासना से जुड़ा लोक आस्था का महापर्व छठ पर व्रतियों ने आज विभिन्न जलाशयों में उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने व्रत के चौथे दिन के पूजा को संपन्न किया, उदयांचल गामी सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों के कठिन व्रत का समापन हुआ।कुछ छठव्रतियों ने अपने घरों पर ही घाट बना पूजा की। बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों के छठ घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया सूरज की उपासना...
त्योहार के इस महत्वपूर्ण सीजन में रेल यात्रियों की संभावित अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अपनी तैयारी को मुकम्मल किया है ताकि रेल यात्रा पर निकले यात्री सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा को संपन्न कर गंतव्य तक पहुंच सकें। इसी निमित्त बोकारो के एरिया रेल मैनेजर विनीत कुमार ने बोकारो रेलवे स्टेशन में तैयारी का जायजा लिया। बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर हर रोज तकरीबन 10 से 12 हजार लोगों के भीड़ उमड़ती है ,लेकिन त्यौहार...
चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर जिले भर के नदी तालाबों की साफ सफाई अब लगभग पूरी हो चुकी है।आज जिले के उपायुक्त व एस पी ने विभिन छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्था का जायजा लिया।जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि पूरे जिले में छठ घाट लगभग तैयार हो चुके है जिसमें।लोक उपक्रमों ने भी अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने छठ व्रतियों से कहा कि आप पूरी आस्था के साथ पर्व मनाए प्रश्न...
रांची टाटा मार्ग पर बुंडू स्थित सूर्य मंदिर की छठ में खास महत्ता है। 1991 में सूर्य मंदिर की आधारशिला रखी गयी थी और 10 जुलाई 1994 को सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई थी। लगभग 30 35 वर्षों से लगातार भगवान सूर्य की उपासना के लिए दूर -सूर से श्रद्धालु यहां आते हैं।सूर्य मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि भगवान राम यहां पहुंचे थे और इस स्थान से भगवान...
धनतेरस के मौके पर शनिवार को बोकारो व चास के बाजारों में सुबह से देर शाम तक रौनक रही। एक अनुमान के मुताबिक इस बार चास बोकारो में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। नगरवासियों ने जमकर खरीददारी की और ग्राहकों का उत्साह भी चरम पर रहा।पूर्वाह्न 10 बजे से ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो गयी। शाम होते-होते दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किये...
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हजारीबाग में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज मत्स्य जीवी सहयोग समिति की ओर से शहर की झील की व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने झील के किनारों से कचरा, जलकुंभी और गंदगी को हटाने के साथ-साथ पानी में नमक, हल्दी और पोटास का छिड़काव किया।इसका उद्देश्य झील के पानी को स्वच्छ और संक्रमणमुक्त बनाना है ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य के समय किसी प्रकार की...
दीपावली में मिठाइयों की बिक्री ज्यादा होती है। ऐसे में बाजार में मिलावटी मिठाई धड़ल्ले से बिकती है। इसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार की फूड सेफ्टी टीम लगातार मिलावटी मिठाइयों की जांच पड़ताल करती है।इसी कड़ी में फूड सेफ्टी टीम ने सहजानंद चौक स्थित एक मिठाई दुकान में मिठाई की जांच की। फूड सेफ्टी टीम के डॉ पवन कुमार ने बताया कि अगर किसी दुकान में खाद्य सुरक्षा मानक नहीं पाए जाएंगे। तो 5 लाख तक का जुर्माना...
आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा ने आज सिरमटोली सरना स्थल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि कुड़मी समुदाय के विरुद्ध रविवार को पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ऐतिहासिक आक्रोश महाजूटान हुआ। इस महाजूटान में झारखंड के 24 जिलों से 32 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया।मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज किसी भी परिस्थिति में अपने अस्तित्व से समझौता नहीं करेगा और कुड़मी समुदाय की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं...
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन का इंतजार विवाहित महिलाएं पूरे साल करती हैं और पति की लंबी आयु व दांपत्य सुख की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. शाम के समय वे चंद्र दर्शन के बाद पूजा-अर्चना करती हैं. पूजा के दौरान महिलाएं थाली में कई वस्तुएं सजाती हैं, जिनमें मिट्टी का करवा विशेष रूप से शामिल होता...
झारखंड की राजधानी रांची में विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में रावण दहन किया. मोरहाबादी में जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद जल जल उठे. पुतलों को जलाये जाने से पहले मोरहाबादी मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई. आयोजन पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में हेमंत...
दुमका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। गांधी मैदान स्थित बापू जी की आदमकद प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्रीजी के फोटो पर गुरुवार को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा...
बोकारो के विभिन्न पूजा पांडालों में स्थापित मा दुर्गा को आज विजयादशमी के दिन सुहागिन महिलाओं ने पूरी पारम्परिक तरीके से सिंदूर अर्पित कर विदाई को उमड़ी, कई पांडालों के महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित करने के बाद एक दूसरे की सिंदूर लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बंगाली परम्परा के अनुसार सुहागिन महिलाएं विजयादशमी के दिन मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती है तदोपरांत एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मा दुर्गा को विदाई करती है, यह रस्म...
आदि शक्ति मां दुर्गा की भक्ति का नजारा अगर देखना हो तो रांची के झारखंड आर्मड पुलिस के जवानो की भक्ति में देख सकते हैं। जैप वन में गोरखा बटालियन के जवान अदभूत तरीके से नवमी की पूजा करते है। जैप1 में नवमी की पूजा की शुरुआत नौ कुंवारी कन्या की पूजा के साथ होती है और फिर बंदूक की सलामी के बीच अस्त्र शस्त्र की पूजा की जाती है।नवमी के दिन राँची जैप1 में एक अदभूत नजारा देखने को...
शिकारीपाड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा की इस बार गंगा आरती का आयोजन किया जाए जिसमें पूरे ग्रामवासी के सहयोग से काशी विश्वनाथ बनारस से आचार्य को बुलाकर गंगा आरती का आयोजन बड़ा धूमधाम से किया गया जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथी पूरे शिकारी पड़ा का माहौल कुछ देर के लिए गंगा आरती का स्वर और दृश्य से लोग भक्ति में दुबे रहे...
शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो चुका है.... मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से देवी के इन 32 नामों का जाप करता है, उसकी रक्षा देवी हमेशा करती हैं और विपत्तियों से बचाती हैं. दुर्गा सप्तशती में इन 32 नामों का जिक्र किया गया है और इसे दुर्गा द्वात्रिंशन्नाममाला कहा जाता है. इस मंत्र का जप करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई से मुक्ति मिलती है. संकट के समय इसे हजारों या लाखों बार पढ़ने...
पलामू आगामी दुर्गापूजा को लेकर मेदिनीनगर नगर भवन में जिला प्रशासन ने हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में डीसी समीरा एस., एसपी रिष्मा रमेशन, IAS ओमप्रकाश गुप्ता, IAS सुलोचना मीणा, IAS आशीष गंगवार समेत जिला के सभी बीडीओ, सीओ, थाना पुलिस और जिले भर के पूजा कमिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से विधि व्यवस्था संधारण को लेकर संवाद किया गया, जिसमें पूजा कमिटियों ने कई सुझाव दिया, जिसपर प्रशासन ने संज्ञान भी लिया। वहीं डीसी और...
यह लेख एक परीक्षण के रूप में डाला गया है। इसमें कोई वास्तविक जानकारी नहीं है।...
इस लेख का उपयोग केवल प्रणाली के परीक्षण हेतु किया गया है।...
इस लेख का उपयोग केवल प्रणाली के परीक्षण हेतु किया गया है।...
आप इस लेख को उदाहरण स्वरूप पढ़ रहे हैं। इसमें दी गई जानकारी काल्पनिक है।...
पाठकों के लिए यह एक परीक्षण लेख है।...
This is a sample ad for content bottom position
Get the latest news delivered to your inbox
We respect your privacy. Unsubscribe at any time.