Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रांची में मुख्यमंत्री आवास पर सजी दावत-ए-इफ्तार, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश
Photo Story, Religion

रांची में मुख्यमंत्री आवास पर सजी दावत-ए-इफ्तार, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

Administrator
Administrator
Author
March 18, 2026 18 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से माह-ए-रमज़ान के पावन अवसर पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया।

दावत-ए-इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा और समरसता का प्रतीक है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह महीना त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक Kalpana Soren ने अतिथियों के साथ सामूहिक दुआ में हिस्सा लिया और राज्य में अमन-चैन, भाईचारे और उन्नति के लिए अल्लाह से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नमाज अदा कर समाज, राज्य और देश में शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर मंत्री Radha Krishna Kishore, Deepak Birua, Chamara Linda, Sanjay Prasad Yadav, Irfan Ansari, Hafizul Hasan, Deepika Pandey Singh, Yogendra Prasad, Sudivya Kumar, Shilpi Neha Tirkey तथा विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato सहित कई विधायक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.