Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग: सुबह-सुबह गोलियों से दहशत, आरोपी फरार
Home

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग: सुबह-सुबह गोलियों से दहशत, आरोपी फरार

Administrator
Administrator
Author
April 7, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

आदित्यपुर: शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता सपन दास के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। सुबह करीब पौने सात बजे हुई इस घटना से इलाके में भय और अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन बदमाश नेता के घर पहुंचे और खिड़की को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में हलचल बढ़ गई।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.