This is a sample ad for content top position
Ranchi: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी में है। इसके तहत दंगा नियंत्रण, सुरक्षा और परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कई आधुनिक वाहनों की खरीद की जाएगी।यह फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना एवं विकास विभाग के सचिव भी शामिल रहे।सरकार...
Hazaribagh: पवित्र महीने रमजान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हज़ारीबाग़ समेत पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में त्योहार की रौनक देखने को मिली।शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज़ अदा की। जामा मस्जिद हज़ारीबाग़ में पहली जमात सुबह 8 बजे अदा की गई, जबकि अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज़ का आयोजन हुआ। नमाज़ के बाद लोगों...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में सरहुल पर्व की शुरुआत उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ हो चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन और साल वृक्षों पर नए फूलों के खिलने के साथ प्रकृति अपनी सुंदरता के चरम पर होती है। सरहुल पर्व जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक...
This is a sample ad for content middle position
Bokaro: बोकारो में आने वाले पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसको लेकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।इसी कड़ी में बोकारो स्टील सिटी थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।...
Hazaribagh: पवित्र रमज़ान माह के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुमे’ के मौके पर हज़ारीबाग़ की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर जाते नजर आए और पूरा माहौल इबादत और आध्यात्मिकता में डूबा रहा।नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। इस दौरान लोगों ने मुकद्दस रमज़ान महीने को नम आंखों से विदाई दी और अल्लाह से अपनी इबादतों...
Ranchi: राजधानी रांची समेत राज्यभर में एडमिशन सीजन शुरू होते ही निजी स्कूलों में कथित तौर पर कमिशन का बड़ा खेल फिर से सक्रिय हो गया है। किताबों, स्कूल ड्रेस, बस फीस और री-एडमिशन के नाम पर हर साल सैकड़ों करोड़ रुपये की वसूली की बात सामने आ रही है।सूत्रों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में स्कूल प्रबंधन, किताब विक्रेता, प्रकाशक और एजेंट के साथ-साथ कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस रैकेट...
Ranchi: विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर रांची में वन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “गौरैया लौटेंगे तो सुबह मुस्कुराएगी” रखी गई, जिसने लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम किया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गौरैया सहित छोटे पक्षियों की पारिस्थितिकी में अहम भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मौजूद डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने बताया...
Bokaro: गोमिया में बीती रात एक बालू लदे ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों घटनाओं में शामिल ट्रैक्टर एक ही था, जो अवैध बालू ढुलाई के कारण तेज रफ्तार में था।पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के पास तुलबुल-खिजुरिया टांड़ के समीप हुई। बताया जा रहा है कि अवैध बालू लादकर ट्रैक्टर तेज गति से ललपनिया की...
Ranchi: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य की सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज 20 मार्च को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।इस अहम बैठक की अध्यक्षता राज्य की डीजीपी द्वारा की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 मार्च को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक से...
Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इलाके के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी जारी है, जिससे यह आभास होने लगा है कि तस्करों के लिए यहां ‘रामराज’ जैसी स्थिति बन गई है।जानकारी के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) की खदानों से बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध निकासी की जा रही है। यह कोयला झारखंड से बाहर बिहार, उत्तर प्रदेश और...
Deoghar: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए थाना प्रभारी और एक एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।यह मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत...
Deoghar: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाया है। देवघर जिले के जसीडीह थाना के प्रभारी और एक एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।यह कार्रवाई जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय की शिकायत के आधार पर की गई है। आवेदक ने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत नोडल पदाधिकारी को अपनी शिकायत भेजी थी, जिसमें थाना प्रभारी दीपक...
Ranchi: झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों के लिए एक अहम अवसर प्रदान किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि गणना कार्यों की निगरानी हेतु संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधारित नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती के तहत कृषि गणना कोषांग में संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक और लेखापाल के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने की तारीख से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष...
बुंडू: नगर पंचायत बुंडू में उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद वार्ड संख्या 8 के पार्षद रविंद्र उरांव उर्फ लालू उरांव का शहर में भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में पूरे बुंडू में उत्साह और उल्लास के साथ विजय जुलूस निकाला गया।जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपायुक्त कार्यालय रांची में संपन्न हुआ। इसके बाद 13 वार्ड पार्षदों में से रविंद्र उरांव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया, क्योंकि...
Ranchi: राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पार्टी कैंप कार्यालय में केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने घरेलू और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए और कई मुद्दों पर राजनीतिक कटाक्ष किया।सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश में घरेलू गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भी आम जनता...
हजारीबाग: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में इस बार भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 23 मार्च को स्थानीय गांधी मैदान में “श्री रामोत्सव भजन संध्या” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।वहीं, 24 मार्च को रामनवमी के...
Ranchi: चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में अब महज कुछ दिन ही बाकी हैं, ऐसे में सरकारी विभागों में योजनाओं पर खर्च को लेकर तेजी देखी जा रही है। इस वर्ष कुल ₹1.45 लाख करोड़ के बजट के मुकाबले अब तक ₹1.10 लाख करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, करीब ₹95 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च भी हो चुकी है।हालांकि, केंद्र प्रायोजित योजनाओं में खर्च की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है,...
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में NTPC की चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। इस दौरान केरेडारी प्रखंड के जोरदाग झुमरी टांड़ स्थित पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव का आवास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्त कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, यह जमीन पहले से ही खनन क्षेत्र के लिए आवंटित थी। परियोजना विस्तार के तहत संबंधित भवन को हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई। प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय...
Ranchi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय ने व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 68 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही 24 इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देते हुए सहायक कमांडेंट बनाया गया है।जारी आदेश के अनुसार, उप कमांडेंट रंजन कुमार दास गुप्ता को एसएमपीए कोलकाता से बीएसएल बोकारो भेजा गया है। वहीं, रिजर्व बटालियन रांची में तैनात उप...
Ranchi: सरहुल और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइंस (SOP) जारी की हैं। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।जुलूस की ऊंचाई पर सीमाजारी निर्देशों के अनुसार, जुलूस में शामिल झंडों और डीजे की कुल ऊंचाई 4 मीटर (करीब 13 फीट) से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह फैसला बिजली के तारों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।समय सीमा का...
Ranchi: झारखंड में सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में आज एक अहम उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस बैठक में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के...
Bokaro: जिले में बढ़ते अपराध और उसे नियंत्रित करने की चुनौतियों के बीच बोकारो पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है। पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 39 नई अत्याधुनिक गाड़ियां बोकारो पुलिस बेड़े में शामिल की गई हैं। इससे न सिर्फ पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि गश्ती और आपात कार्रवाई भी पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगी।झारखंड सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के तहत राज्यभर में सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध कराए जा रहे...
Ranchi: झारखंड में सरहुल और चैत्र रामनवमी के अवसर पर शोभायात्राओं के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसे लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।क्या हैं मुख्य प्रावधान:शोभायात्रा के दौरान बिजली कटौती की स्थिति में उसे न्यूनतम समय में बहाल किया जाएगा।जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में विद्युत कर्मियों...
Hazaribagh: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं और शहर के विभिन्न रामनवमी जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए...
Ranchi: आपदा प्रबंधन विभाग, रांची की ओर से मौसम को लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है।चेतावनी के मुताबिक, बोकारो, धनबाद, दुमका, खूंटी, पाकुड़ और रांची के कुछ इलाकों में हल्की गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मौजूदा सत्र के अंतिम दिन सदन में जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज की कमी और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधायक Saryu Roy और Jairam Mahto ने जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।लातेहार के चंदवा स्थित जगराहा डैम के संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए Saryu Roy ने कहा कि यह डैम एक दुर्लभ प्राकृतिक जल स्रोत है, जहां...
Bokaro: झारखंड के बोकारो में इन दिनों गैंगस्टरों की धमक से भय और दहशत का माहौल बन गया है। अलग-अलग गैंगस्टरों द्वारा व्यवसायियों और उद्योगपतियों को धमकी देने की घटनाओं ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है। व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारीलोहा कारोबारी रितेश सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बोकारो स्टील सिटी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज में न...
Ranchi: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में होटल कर्मी मनीष गोप की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह, अफजल अमन उर्फ...
Hazaribagh: झारखंड में रामनवमी के दौरान DJ बजाने पर लगी रोक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब यह मुद्दा सड़कों से लेकर सियासत तक पहुंच गया है। इसी कड़ी में हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान DJ नहीं बजने देने पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।मंगलवार देर रात ऐतिहासिक रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान DJ बजाने की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि एक क्लब द्वारा DJ के साथ जुलूस निकालने की...
Chatra: चतरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट कैंप की है, जहां मंगलवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि कैंप में तैनात जवान अपनी ड्यूटी और आराम में व्यस्त थे, तभी गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे। वहां...
Ranchi: आगामी त्योहारों को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीजीपी नताशा मिश्रा ने की, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। इस दौरान हर...
Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसला लगातार मिल रही शिकायतों और थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र लिया गया।एसएसपी राकेश रंजन ने मामले की गहन जांच कर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई सुनिश्चित की। बताया जा रहा है कि प्रकाश रजक के खिलाफ लंबे समय से गंभीर आरोप लग रहे थे। उन पर जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर अवैध लाभ...
Ranchi: Hemant Soren की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चौथी बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य में इको टूरिज्म के व्यापक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि झारखंड में जहां-जहां इको टूरिज्म की बेहतर संभावनाएं हैं, उन स्थलों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को आपसी...
धनबाद: कोयलांचल की लाइफलाइन मानी जाने वाली करोड़ों की लागत से बनी 8-लेन सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। धनबाद से भूली को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के राइट लेन में अचानक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया, जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रूटों में शामिल है। प्रशासन के मौके...
Ranchi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत की ओर से राजधानी रांची स्थित विश्व संवाद केंद्र, काके रोड में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य 13 से 15 मार्च तक हरियाणा में आयोजित संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक के प्रमुख निर्णयों और आगामी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करना रहा।प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार ने बताया कि इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्रकट वर्ष के उपलक्ष्य में सर कार्यवाहक दत्तात्रेय...
Ranchi: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने उस वक्त और खतरनाक रूप ले लिया, जब घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फ्लैट के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।यह घटना सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट की है। जानकारी...
Ranchi: रांची में झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मतगणना 20 मार्च से शुरू होगी। इस संबंध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने आधिकारिक पत्र जारी कर तिथि की घोषणा की है।जारी सूचना के अनुसार, 20 मार्च को सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल भवन में मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। मतदान के बाद सभी जिलों से बैलेट बॉक्स मंगाकर रांची में सुरक्षित रखे गए हैं।मतगणना...
Ranchi: झारखंड में आगामी प्रमुख त्योहारों—ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी—को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी कड़ी में आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में एक अहम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल होंगे।बैठक में कानून-व्यवस्था को...
Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इलाके में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर नींव के लिए की गई गहरी खुदाई के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे पहले कि...
Ranchi: रांची में पवित्र रमज़ान के महीने के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। सोमवार देर रात रांची के एसएसपी राकेश रंजन अपनी टीम के साथ शहर की प्रसिद्ध एकरा मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर रमज़ान और आने वाली ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने मस्जिद परिसर के आसपास मौजूद रोजेदारों और स्थानीय लोगों के बीच फल...
Ranchi: Santosh Kumar Gangwar ने सोमवार को Birsa Agricultural University, रांची में आयोजित ‘एग्रोटेक किसान मेला–2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शोध कार्यों को खेतों तक पहुँचाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन शोध और...
हजारीबाग: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग के पैराडाइज रिजॉर्ट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की।बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, रामनवमी महासमिति, शांति समिति और सद्भावना समिति के सदस्य उपस्थित थे।बैठक...
Ranchi: झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक रांची में किया जाएगा। इसको लेकर सीआईडी की ओर से सभी संबंधित पुलिस इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले रांची के विभिन्न प्रमुख खेल स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और परिसर...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन राज्य में गैस की कमी का मुद्दा सदन में उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण बुकिंग अवधि बढ़ानी पड़ी है।उन्होंने कहा कि पहले जहां गैस सिलेंडर की डिलीवरी 48 घंटे के भीतर हो जाती थी, वहीं अब शहरी क्षेत्रों में बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में 5 से 25 दिन तक लग सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में...
Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट के संकार्य प्रभाग के अंतर्गत टेक्निकल सेल विभाग द्वारा संकलित त्रैमासिक टेक्निकल बुलेटिन “The Endeavor” के पहले अंक का विमोचन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्लांट के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस त्रैमासिक बुलेटिन में प्लांट से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है। इसमें सुरक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों के साथ-साथ प्लांट के अंदर और बाहर चल रही कई महत्वपूर्ण...
Ranchi: रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में रविवार देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस आगलगी की घटना में दुकानदार बुधन कुम्हार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे करीब सात लाख रुपये के सामान के साथ लगभग 55 हजार रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए।जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे संदेहास्पद परिस्थितियों...
रांची: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतिम महीने मार्च में कोषागारों से राशि की निकासी को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार अब पीएल (पर्सनल लेजर) खाते से कुल आवंटन की अधिकतम 15 प्रतिशत राशि ही निकाली जा सकेगी।वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और अनियंत्रित निकासी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू की गई है।सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक...
Ranchi: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी को लेकर रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से केंद्रीय शांति समिति के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीसी, एसएसपी, एसडीओ समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इसके साथ ही शांति समिति के सदस्य और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों...
रांची/नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम को लेकर 15 मार्च तक कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत फिलहाल ₹913 पर बनी हुई है। हालांकि पिछले महीने इसकी कीमत करीब ₹853 थी, यानी एक महीने में लगभग ₹60 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच LPG सिलेंडर की कीमतों में धीरे-धीरे लगातार बढ़ोतरी...
रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान...
रांची/नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पास महंगा होने जा रहा है। National Highways Authority of India (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन करने की घोषणा की है।नई व्यवस्था के तहत वर्तमान में लागू 3,000 रुपये के वार्षिक पास शुल्क को बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगी।NHAI के...
Ranchi: वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीजीपी कार्यालय की ओर से सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों में पुलिस को अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है।पुलिस मुख्यालय को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आम...
Hazaribagh: हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्व विख्यात रामनवमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 14 मार्च को श्री श्री चैत महा रामनवमी झंडा महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। इस चुनाव में कुल 6 सनातनियों ने अपना दावा पेश किया था।शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिवों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का आयोजन हजारीबाग बड़ा अखाड़ा में किया गया, जहां...
Ranchi: आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने एक बार फिर ऑटोमोबाइल कारोबारी Vinay Singh और उनकी पत्नी Snigdha Singh को पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय बुलाया है। दोनों को सोमवार को एजेंसी के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।इससे पहले ACB ने बुधवार और गुरुवार को भी दोनों से लंबी पूछताछ की थी। हालांकि अधिकारियों के अनुसार उस दौरान पूछे गए कई...
Ranchi: रांची के कडरू इलाके में DAV कपिलदेव स्कूल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक गैरेज में खड़ी FZ बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी।आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। करीब आधे घंटे तक बाइक जलती रही। इस दौरान बाइक की टंकी से ब्लास्ट जैसी आवाज और टायर फटने की तेज धमाकों से...
हजारीबाग: जिले के चरही क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक टेम्पो को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क पर खड़ी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी पर पलट गया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना...
रांची: राजधानी में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन शुक्रवार देर रात अचानक एक्शन मोड में नजर आए। 13 मार्च की देर रात करीब 1 बजे जब शहर के ज्यादातर लोग सो रहे थे, उसी समय एसएसपी खुद सड़कों पर निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मचा हड़कंपएसएसपी के इस सरप्राइज विजिट की भनक किसी भी पुलिस अधिकारी या थाने के कर्मियों...
देवघर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप है।गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक लाभुक से...
हजारीबाग: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने जीत दर्ज कर ली है। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रश्मि प्रिया को 13 मत प्राप्त हुए।चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए सदन में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया,...
Ranchi: झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को विधानसभा परिसर से 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में Rabindra Nath Mahato, विभागीय मंत्री, विधायकगण और राज्य के पुलिस महानिदेशक Anurag Gupta समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बताया गया कि राज्य के...
Ranchi: Jharkhand की राजधानी Ranchi में गुरुवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।कैबिनेट के निर्णय के अनुसार मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करते हुए अब तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे राज्य की अधिक छात्राओं को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।बैठक...
Ranchi: रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित बालसिरिंग रिंग रोड के पास पाइपलाइन के स्टॉक में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के लिए यहां बड़ी संख्या में पाइपलाइन का स्टॉक रखा गया था, जिसमें अचानक आग भड़क उठी।आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना...
Ranchi: रांची में LPG गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। गुरुवार देर शाम उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गैस की उपलब्धता और सप्लाई की समीक्षा की गई।बैठक में गैस कंपनियों ने बताया कि शहर में नियमित रूप से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इंडेन (IOCL)...
Palamu: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बोहिता गांव के पोखर पार टोला में शादी के भोज के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। महिलाओं और बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जबकि करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, पोखर पार टोला निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के बेटे की शादी थी। बुधवार को बारात...
Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रखने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने 14 मार्च (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है।कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस दिन सचिवालय, उससे जुड़े कार्यालयों और राज्य सरकार के अन्य सभी विभागों के दफ्तर खुले रहेंगे, जहां सामान्य तौर पर शनिवार को छुट्टी रहती है।दरअसल, इन दिनों झारखंड विधानसभा का पंचम यानी...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गांडेय की विधायक Kalpana Murmu Soren ने राज्य के किसानों और कृषि उत्पादों से जुड़ा अहम मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने झारखंड में उत्पादित फल, सब्जियों और वन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एक ग्लोबल मार्केट विकसित करने की मांग सरकार के सामने रखी।विधायक ने कहा कि झारखंड में बड़ी मात्रा में जैविक और ताजे कृषि उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन उचित व्यवस्था और मानकों की कमी के कारण ये...
Ranchi: झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसीबी ने मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया से पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बाद में कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब एसीबी की टीम...
Ranchi: देश की सीमा पर शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए झारखंड सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व वाली सरकार ने बीएसएफ के शहीद जवान संदीप सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी है।राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने धनबाद जिले के निवासी शहीद बीएसएफ जवान स्वर्गीय संदीप सिंह की पत्नी सीमा कुमारी को 10 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह अनुदान राशि...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन डीजे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस मुद्दे पर विपक्षी विधायक वेल में उतर गए और नारेबाजी भी की, जिससे सदन का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि रामनवमी जैसे हिंदू पर्व के समय डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है और केवल हिंदुओं को ही निशाना बनाया जाता है। उन्होंने हजारीबाग में पुलिस...
रांची: विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन रेलवे परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य में रेलवे से जुड़ी योजनाओं में वित्तीय हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में रेलवे और राज्य सरकार की हिस्सेदारी लगभग 50-50 प्रतिशत होती है, लेकिन झारखंड में राज्य सरकार को करीब 60 प्रतिशत खर्च वहन करना पड़ रहा है।इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि...
हजारीबाग: गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही हजारीबाग में पानी की किल्लत का खतरा मंडराने लगा है। शहर को पानी उपलब्ध कराने वाला Chhadwa Dam तेजी से खाली होता जा रहा है। कभी लबालब रहने वाला यह जलाशय अब चेतावनी देने लगा है।जानकारी के अनुसार डैम का जलस्तर लगातार गिर रहा है। पहले जहां पानी का स्तर करीब 31 फीट था, वह घटकर अब लगभग 22 फीट पर पहुंच गया है। यही डैम हर दिन करीब 36 लाख...
Ranchi: झारखंड विधानसभा में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। वे स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट पेश करने के लिए साइकिल से विधानसभा पहुंचे और इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली का मजबूत संदेश दिया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाइयाँ सिर्फ इलाज का एक माध्यम हैं, लेकिन असली स्वास्थ्य तब बनता है जब व्यक्ति का मन खुश हो, शरीर सक्रिय हो और सोच सकारात्मक हो। उन्होंने...
Ranchi: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पुलिस विभाग को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 मार्च को रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर से झारखंड पुलिस के लिए खरीदे गए 1477 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना करेंगे। इन वाहनों के मिलने से लंबे समय से पुराने और जर्जर गाड़ियों की समस्या से जूझ रहे कई थानों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज...
हजारीबाग: हजारीबाग की विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक रामनवमी महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को पारंपरिक मंगला जुलूस के साथ हो गई। होली के बाद पहले मंगलवार को निकलने वाले इस मंगला जुलूस के साथ शहर में रामनवमी उत्सव की औपचारिक शुरुआत होती है। जुलूस को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और रामभक्तों की टोली पारंपरिक अंदाज में शामिल हो रही है।रामनवमी के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को हजारीबाग के उपायुक्त...
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन श्रम, नियोजन एवं उद्योग विभाग की अनुदान मांगों पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली।विभागीय मंत्री संजय यादव ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन का अलग झारखंड का सपना अब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 वर्षों में आधे से...
रांची: झारखंड पुलिस के सभी आरक्षी और हवलदारों को अब देश में लागू नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय, झारखंड पुलिस ने केंद्र सरकार के बीपीआरएंडडी के निर्देशों के तहत विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जारी निर्देश के अनुसार यह प्रशिक्षण दो दिनों का होगा, जिसमें नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य...
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह अचानक मौसम खराब होने और कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं। इसी दौरान दिल्ली से रांची आ रही Air India Express की फ्लाइट IX-1046 को रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को कोलकाता के लिए डायवर्ट कर दिया गया।जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सुबह करीब 9:25 बजे Birsa Munda Airport पर उतरने वाली थी। विमान तय समय पर रांची के आसमान तक पहुंच...
रांची: राजधानी रांची में इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है। होम डिलीवरी लगभग बंद होने की वजह से लोग गैस एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई जगहों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर सिलेंडर लेने के इंतजार में खड़े हैं।स्थिति यह है कि लोग सुबह से ही सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं और...
Ranchi: सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जबकि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के बाद विधानसभा के मुख्य सचेतक और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के आहूत होने के समय अधिकांश जनप्रतिनिधि नगर...
Hazaribagh: हजारीबाग में आगामी ऐतिहासिक रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में जिले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया.पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी रखी गई और लोगों से शांति व...
Ranchi: रांची के रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कब्जा करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है. इस मामले में कई पूर्व अंचल अधिकारियों (सीओ), अंचल निरीक्षकों (सीआई) समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसीबी मुख्यालय पहुंचकर जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और जमीन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी बारीकी...
Ranchi: रांची में 12 मार्च को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren करेंगे।मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में 12 मार्च को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। यदि उसी दिन विधानसभा की कार्यवाही चलती है, तो कैबिनेट की बैठक विधानसभा सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद होगी।बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों से...
Ranchi: झारखंड विधानसभा में राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों और आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही नियुक्तियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राज्य सरकार ने साफ संकेत दिया है कि वह आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है और आगे नियमित नियुक्तियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।सदन में उठा खाली पदों का मुद्दासदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने...
Ranchi: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जहां भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर इशान किशन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल मुकाबले से ठीक पहले उनकी चचेरी बहन वैष्णवी और उनके जीजा ऋत्विक ठाकुर की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि यह हादसा सिलीगुड़ी के पास नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। दोनों एक शादी समारोह में शामिल...
Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस मौके पर प्रत्येक सहिया को 22 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari की धर्मपत्नी श्रीमती इरफाना इरफान थीं। उन्होंने स्वास्थ्य सहियाओं को सांकेतिक रूप से 22 हजार रुपये...
Ranchi: रांची में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनका अपमान पूरे देश का अपमान है। इसी के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में...
बोकारो: अंतरराष्ट्रीय International Women's Day के अवसर पर बोकारो के अमलो रेलवे साइडिंग में काम करने वाली महिलाएं साहस और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। यहां Central Coalfields Limited (सीसीएल) के ढोरी एरिया के अंतर्गत कोल इंडिया की मेगा परियोजना एएओडीसीएम में चार महिलाएं भारी-भरकम फीडर ब्रेकर मशीनों का संचालन कर रही हैं।अमलो रेलवे साइडिंग परिसर में कुल छह फीडर ब्रेकर मशीनें लगी हैं, जिनमें से चार मशीनें महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं। कोयले की धूल...
Ranchi: रांची में शिक्षा व्यवस्था को संचालित करने वाला विभाग अपने ही कार्यालय परिसर को अतिक्रमण से बचाने में असहाय नजर आ रहा है। रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में लगातार बढ़ रहे कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।दरअसल, DEO कार्यालय परिसर की खाली जमीन पर कथित रूप से NCC की ओर से बिना...
Ranchi: झारखंड कैडर के IAS अधिकारी केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता के कारण भी अलग पहचान रखते हैं। राज्य में कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने मेडिकल, मैनेजमेंट और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में पढ़ाई की है।8 IAS अधिकारियों के पास MBBS की डिग्रीझारखंड कैडर में वर्तमान में आठ IAS अधिकारी ऐसे हैं जिनके पास MBBS की डिग्री है। इनमें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के अलावा डॉ. अमिताभ कौशल, डॉ....
Ranchi: झारखंड में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली कई योजनाएं अब भी अधर में लटकी हुई हैं। सिंगल विलेज स्कीम के तहत गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए राज्य में कुल 83,335 योजनाएं प्रस्तावित की गई थीं, लेकिन अब तक इनमें से सिर्फ 48,298 योजनाओं का ही सर्वे हो पाया है। वहीं 35,037 योजनाएं अभी भी लंबित हैं, जिससे हजारों ग्रामीणों को गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना...
Ranchi: राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। निगम की टीम जब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने पहुंची तो लोगों ने बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के दुकानों और ठेलों को हटाने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित होगा। इसी बीच स्थानीय लोगों के समर्थन...
Ranchi: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईंधन संकट को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन खबरों के कारण कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।अफवाहों के बाद देश की प्रमुख तेल...
Ranchi: रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज के बाजार टांड में हुए दुकानदार विजय केसरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव और भोला सोनी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, यही अपराधी होली से ठीक एक दिन पहले अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद स्थित एक शराब दुकान पर भी फायरिंग की घटना में शामिल थे। शराब की मांग को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने दुकान पर करीब...
Bokaro: बोकारो एयरपोर्ट से सटे दुंडीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अब अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह निर्णय बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया।बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि अतिक्रमण मुक्त कराए...
Ranchi: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है। आदेश के अनुसार 9 मार्च से झारखंड पुलिस के सभी अधिकारी और जवान ग्रीष्मकालीन वर्दी में नजर आएंगे।जारी निर्देश के मुताबिक अब पुलिसकर्मी फुल आस्तीन की जगह आस्तीन मोड़कर (हाफ स्लीव्स) वर्दी पहनेंगे। इसके साथ ही वर्दी के साथ टोपी लगाना भी अनिवार्य किया गया है।...
Ranchi: झारखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के लिए नई गाड़ियों की खरीद का फैसला लिया है। राज्य के छह विभागों के लिए कुल 78 वाहनों की खरीद की जाएगी। इनमें वोक्सवैगन वर्चुस, महिंद्रा बोलेरो नियो, महिंद्रा बोलेरो (BS6), मारुति ब्रेजा और होंडा अमेज जैसी गाड़ियां शामिल हैं।यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया। इस समिति में विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना एवं विकास सचिव भी...
Ranchi: रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटी स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इससे संबंधित नया शेड्यूल जारी कर दिया है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर 7 और 8 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। वहीं 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर 7, 8 और 9 मार्च 2026 को रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस भी...
Ranchi: रांची में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश भेजा है।धमकी की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर पासपोर्ट ऑफिस परिसर और आसपास...
Ranchi: रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 19 मार्च को आयोजित किया जा सकता है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब प्रशासन शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया है।जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में डिप्टी मेयर का चयन भी किया जाएगा। इसके लिए पार्षदों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दल अपने-अपने समर्थक पार्षदों के साथ समीकरण साधने में लगे हुए हैं।नगर निगम...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक बाहा पर्व में सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।परंपरा के अनुसार पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्रामीणों के साथ अपने निवास से पदयात्रा...
रांची: दुबई में फंसे झारखंड के करीब 60 व्यवसायियों का दल गुरुवार को सकुशल रांची लौट आया। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही परिजनों और कंपनी के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।जानकारी के अनुसार, सभी व्यवसायी एक कंपनी के टूर पैकेज के तहत 24 फरवरी को कोलकाता से दुबई के लिए रवाना हुए थे। इस दल को 28 फरवरी को वापस भारत लौटना था। लेकिन 28 फरवरी को जैसे ही ये लोग अबू धाबी...
रांची: झारखंड के मौसम में शुक्रवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च से राज्य में दिन...
पटना: बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता मौजूद रहे और उन्होंने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं।नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। नेताओं ने इसे बिहार और देश की...
Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्लैक मर्सिडीज कार का 1000 रुपये का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार यह चालान ओवरस्पीडिंग के कारण किया गया है। बताया जा रहा है कि धोनी की कार देवरी मंदिर जाने के क्रम में निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रही थी, जिसके बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी किया गया।ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी ई-चालान में ओवरस्पीडिंग को कारण बताया गया...
पटना: बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्य की जनता के नाम एक भावुक और गरिमापूर्ण संदेश जारी किया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय तक बिहार की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर खुलकर बात की।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में जनता ने जिस भरोसे और समर्थन के...
रांची: होली के पावन अवसर पर रांची जिला प्रशासन में उत्साह और भाईचारे का रंग देखने को मिला। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने अपने आवास पर जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया।इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अबीर-गुलाल और होलियाना गीतों के बीच पूरा माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की...
Bokaro: बोकारो के सिवनडीह इलाके में स्थित एक टेंट हाउस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कुछ ही देर बाद एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आग की लपटें तेजी से उठती नजर आईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड...
बोकारो: चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक के समीप स्थित संध्या होंडा सर्विस सेंटर के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सर्विस सेंटर के कर्मचारियों, मालिक और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया।...
रांची: भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आज महानगर कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और पार्षदों की बड़ी उपस्थिति रही।समारोह में सीपी सिंह, नवीन जायसवाल तथा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पार्षदों के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रोशनी खलखो...
रांची: होली पर्व से ठीक पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में छापेमारी कर टीम ने एक मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर की गई। जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना...
हजारीबाग: फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 3 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे हजारीबाग जिले में श्रद्धा और परंपरा के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। विभिन्न चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होलिका की पूजा-अर्चना की और अग्नि प्रज्वलित की।होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और उनकी विजय की कथा से जुड़ा है, जहां अहंकार और अधर्म का अंत हुआ।...
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर होलिका दहन का पर्व पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के किशोरगंज चौक सहित विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों ने परंपरागत तरीके से होलिका की पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की।होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि असत्य...
Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में दो और तीन सितंबर 2026 को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार का विषय होगा – “Voter Registration and Voter Registers”।इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षाविद, प्रोफेशनल्स, नीति-निर्माता और विषय विशेषज्ञ भाग ले सकेंगे।उन्होंने बताया कि सेमिनार में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 30 अप्रैल तक अपने शोध-पत्र और विचार...
Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन तथा टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन के साथ बैठक की। बैठक के बाद तीनों ने संयुक्त रूप से मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि टाटा समूह झारखंड ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह का झारखंड से...
Bokaro: होली का पर्व भले ही 4 मार्च को रंगों के साथ मनाया जाएगा, लेकिन बोकारो में अभी से फगुआ की मस्ती सिर चढ़कर बोलने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। आम हो या खास, हर कोई इस रंगीन उत्सव में सराबोर नजर आ रहा है।सेक्टर-9 में आयोजित विशेष होली मिलन कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग ढोल-नगाड़ों और फगुआ गीतों की...
Ranchi: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें चाकूबाजी और जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था।पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा करने...
Ranchi: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा पर्व है। यह केवल रंगों की होली की पूर्व संध्या भर नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर, भक्ति की अहंकार पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। सदियों से यह परंपरा समाज को यह संदेश देती आई है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के सामने हर संकट छोटा पड़ जाता है।कब है होलिका दहन 2026?हिंदू...
Bokaro: बोकारो स्टील निर्माण काल से चली आ रही बसंत मेले की परंपरा के तहत इस वर्ष भी दो दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में धूमधाम से किया गया। मेले का उद्घाटन Bokaro Steel Plant के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने फीता काटकर और झंडा फहराकर किया।बसंत मेले में खान-पान के विविध स्टॉल के साथ-साथ बोकारो स्टील के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इन मॉडलों के माध्यम से लोगों...
रांची/दुबई: झारखंड के विभिन्न जिलों से दुबई गए 100 से अधिक पर्यटक इन दिनों विदेश में फंसे हुए हैं। दुबई और आसपास के इलाकों में हालिया हमलों के बाद अचानक हवाई सेवाएँ रोक दी गईं, जिससे इनकी वापसी फिलहाल टल गई है। सभी लोग इस समय दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दल एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित बिजनेस-कम-वेकेशन टूर पर गया था। इस समूह...
Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया क्षेत्र में ऐतिहासिक होली का उल्लास पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। रविवार रात करीब 10:30 बजे परंपरागत विधि-विधान के अनुसार होलिका दहन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।चुटिया नगरी की होली अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने फगुआ गाकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं...
Hazaribagh: होली का त्योहार नजदीक आते ही हर किसी के मन में फगुआ गूंजने लगता है। रंगों और उल्लास का यह पर्व लोगों को पहले से ही उत्साह से भर देता है। कुछ ऐसा ही खुशनुमा नजारा हजारीबाग में देखने को मिला, जहां खबरों की दुनिया में व्यस्त रहने वाले पत्रकार खुद रंग और उमंग में सराबोर नजर आए।हजारीबाग प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जिले के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा...
Ranchi: ईरान पर अमेरिकी-इजरायली सैन्य हमलों के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े नागरिकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में झारखंड जनाधिकार महासभा, भाकपा (माले) लिबरेशन, भाकपा (मार्क्सवादी), भाकपा सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।प्रदर्शनकारियों ने ईरान पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए लगातार सैन्य...
Ranchi: समाजसेवा और हिंदू धर्म की रक्षा व विकास के लिए कार्यरत संगठन विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रांची में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई और शास्त्री मैदान में विशाल सभा आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत रांची के चुटिया स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। यहां से निकली शोभा यात्रा शास्त्री मैदान तक पहुंची। यात्रा में...
Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव के परिणाम सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि “लाख तिकड़म और प्रशासनिक दबाव के बावजूद सत्ता पक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ा है।”आदित्य साहू ने कहा कि भले ही चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए गए हों, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कई निकायों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की...
Ranchi: राज्य में लेवी वसूली, फायरिंग और धमकी की बढ़ती घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में हालिया आपराधिक घटनाओं, विशेषकर संगठित गिरोहों की सक्रियता पर चर्चा हुई। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में धमकी, लेवी वसूली, आगजनी या तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज हैं, उनकी जांच में तेजी लाई जाए...
Bokaro: बोकारो इंप्लाइज लीज हाउस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 28 फरवरी 2026, शनिवार को सेक्टर 3A स्थित क्वार्टर नंबर 643 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लीजधारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का वातावरण देखने को मिला।बैठक के दौरान...
Ranchi: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से की। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित था, जहां प्रधानमंत्री का संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा था।इसी दौरान प्रधानमंत्री के भाषण में मुस्लिम लीग और कांग्रेस का उल्लेख होने पर मंच पर मौजूद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari...
Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल से मुलाकात कर हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि इस दुखद हादसे में स्वर्गीय संजय कुमार गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय अर्चना देवी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को न्यूनतम 2.5 करोड़ रुपये का मुआवजा...
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव के परिणाम ने नई तस्वीर पेश कर दी है। शहर की कमान अब रोशनी खलखो के हाथों में आ गई है। करीब आठ साल बाद रांची को नई मेयर मिली हैं। नगर की जनता ने उन पर भरोसा जताया और वे 14,363 मतों के अंतर से विजयी रहीं।मेयर पद की दौड़ में रोशनी खलखो को कुल 1,57,669 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 1,43,306 मत मिले। मतगणना...
Ranchi: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।शुक्रवार को आईजी अभियान की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होली के मद्देनजर किसी भी जिले में पुलिस बल की कमी नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते...
Ranchi: राजधानी रांची में थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ हुई अभद्रता के विरोध में पुलिसकर्मियों ने सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के आह्वान पर 28 फरवरी से 2 मार्च तक पुलिस जवान और अधिकारी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।बताया गया है कि यह घटना झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हुई, जहां कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थाना प्रभारी के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि जब्त वाहन छोड़ने के दबाव...
Ranchi: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे शुक्रवार देर रात तक जारी रहे। राजधानी रांची नगर निगम में मेयर पद पर रौशनी खलखो ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,57,679 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 1,47,301 वोट प्राप्त हुए।राज्य के कुल 48 शहरी निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) में से 37 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद सुबह 8 बजे से मतगणना...
Bokaro: नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत जिले के चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। मतगणना केंद्र पर दिनभर प्रशासनिक सक्रियता बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मतगणना संपन्न होने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयास और बेहतर टीम वर्क के कारण पूरी प्रक्रिया...
Bundu: बुंडू नगरपंचायत चुनाव की मतगणना रांची में संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद पर विजयी हुए जीतेन्द्र उरांव का शुक्रवार संध्या बुंडू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं, अबीर-गुलाल और पटाखों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।बुंडू पहुंचते ही जीतेन्द्र उरांव ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धुर्वा मोड़ से बाजे-गाजे के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो थाना रोड, सुभाष चौक, काली मंदिर चौक और...
Hazaribagh: झारखंड के स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार पत्रकारिता जगत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जनता की आवाज उठाने वाले दो पत्रकारों ने अब सीधे जनप्रतिनिधि बनकर शहरों की बागडोर संभाल ली है।हजारीबाग में अरविंद राणा की ऐतिहासिक जीतहजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दैनिक जागरण के अपराध संवाददाता और समाजसेवी अरविंद राणा ने मेयर पद पर 4650 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।मूल रूप से चतरा जिले के...
Ranchi: राँची नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड-25 का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। बैलेट पेपर में डुप्लीकेट स्टाम्प के इस्तेमाल के आरोप के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कुछ प्रत्याशियों ने मतगणना के दौरान बैलेट पेपर पर एक जैसे स्टाम्प की छाप होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे मतदान की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।विवाद बढ़ने के बाद वार्ड-25 के सभी प्रत्याशी झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के...
Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव के फाइनल राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। कड़ी मुकाबले के बीच अरविंद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. सरफराज अहमद को 5180 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।अंतिम परिणाम के अनुसार उम्मीदवारों को प्राप्त मत इस प्रकार हैं –अमरेंद्र नारायण – 2424अरविंद कुमार – 23167मो. तस्लीम अंसारी – 4915विनोद कुमार – 2161विकास कुमार राणा – 12453मो. सरफराज अहमद – 17987सुदेश कुमार...
Bokaro: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत झारखंड के बोकारो जिला स्थित चास नगर निगम (वर्ग-ख) के महापौर पद के लिए मतगणना का पहला राउंड संपन्न हो गया है। राउंड-01 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें कुल 16,583 विधिमान्य मतों की गिनती पूरी की गई।मतगणना के इस चरण में जमील अख्तर 5,096 मतों के साथ सबसे आगे रहे। उनके बाद अविनाश कुमार को 2,590 मत मिले, जबकि भोलू पासवान 1,682 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राज...
New delhi: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 36 वर्षीय विजय और 29 वर्षीय रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों से विवाह की पहली रस्में पूरी कीं। इसके बाद दोनों कोडवा परंपरा के अनुसार भी शादी करेंगे, जो रश्मिका के परिवार की मान्यताओं से जुड़ी है।शादी समारोह की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पारंपरिक हल्दी और मेहंदी के साथ-साथ फ्रेंडली...
Ramgarh: जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर स्थित एक स्टोन क्रशर परिसर में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी। आगजनी की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है, जिस पर जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद)...
Hazaribagh: नगर निगम चुनाव 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, बैरिकेडिंग, मीडिया सेंटर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और बैठने की व्यवस्था समेत मतगणना कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की...
जमशेदपुर (कदमा): मरीन ड्राइव (कदमा) स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की विशेष उपस्थिति रही।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक पुरोहितों ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में सांसद बिद्युत...
सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सरायकेला जिले के जिलिंगगोड़ा गांव में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। मुख्यमंत्री इस दौरान काफी भावुक नजर आए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चंपई सोरेन और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुखद घड़ी में धैर्य बनाए रखने का...
Ranchi: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में पुलिस महकमे को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी कर अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) के लिए मोबाइल फोन खरीदने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले यह कदम उठाने पर जोर दिया गया है।डिजिटल साक्ष्य संकलन पर फोकसएक जुलाई 2024 से लागू Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन भूमि हस्तांतरण, आदिवासी अधिकार, मुआवजा, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर जोरदार बहस हुई। विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं, जिस पर सरकार ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।अवैध जमीन हस्तांतरण पर उठे सवालविधायक Naman Bixal Kongari ने सदन में जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे आदिवासी समुदाय का अनुपात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा...
Hazaribagh: शहर के बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन ब्रज की पारंपरिक होली के उल्लासपूर्ण आयोजन के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 18 फरवरी से 25 फरवरी तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।इस पावन महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य राम जी शास्त्री ने आठ दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमय प्रवचन किया। उनके मुखारविंद से निकली कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।...
Ranchi: झारखंड दौरे पर पहुंचीं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गरिमामय स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनका स्वागत समारोह संपन्न हुआ।राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के विकास और विभिन्न योजनाओं के...
Ranchi: Jharkhand में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। राजधानी Ranchi समेत कई जिलों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय धूप तेज हो रही है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड अब भी महसूस की जा रही है।मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने...
Ranchi: रांची में आयोजित Jharkhand Rai University के 6ठे दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि नई जीवन-यात्रा की शुरुआत है।उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के कल्याण में करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक मूल्यों का विकास...
Barsana (U.P): ब्रजभूमि आज आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में सराबोर होने जा रही है। राधारानी की नगरी बरसाना में आज विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। होली को हिंदू धर्म में प्रेम, भक्ति और आनंद के महापर्व के रूप में मनाया जाता है। जहां देशभर में यह त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है, वहीं ब्रजमंडल में बसंत पंचमी से ही होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है, जो करीब 40 दिनों तक चलता है।लाडलीजी मंदिर में...
Latehar: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड स्थित गायत्री मंदिर मोहल्ला, सरोज नगर में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले संजय कुमार साहू और उनकी पत्नी अर्चना देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।हजारों की संख्या में जुटे लोगों की आंखें नम थीं। हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध नजर आया।...
रांची/कुल्लू: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अचानक निधन हो गया। इस खबर के बाद सोरेन परिवार, उनके पैतृक गांव और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।स्कीइंग के बाद अचानक हुई तबीयत खराबमिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली...
Ranchi: Jharkhand सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट घोषित करते हुए आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। कुल 11,038.53 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट में जेलों के आधुनिकीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन, उग्रवाद प्रभावित इलाकों के विकास और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है।जेलों में 5G जैमर और मोबाइल डिटेक्टर की स्थापनाराज्य की विभिन्न जेलों में अब 5G सेल फोन जैमर और मोबाइल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य...
Ranchi: राजधानी रांची के अरगोडा स्थित सांसद कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रेस वार्ता कर नगर निगम चुनाव 2026 की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में इस बार का नगर निकाय चुनाव “सबसे कुव्यवस्थित चुनाव” के रूप में याद किया जाएगा।संजय सेठ ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अव्यवस्था और कथित साजिश के कारण 50 हजार से अधिक मतदाताओं का वोट प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार...
Ranchi: झारखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के ‘अबुआ दिशोम बजट’ को लेकर सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जहां सत्ता पक्ष के विधायकों और ग्रामीण विकास मंत्री ने इस बजट को गांव, गरीब, महिला और युवाओं के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इसे निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है।सत्ता पक्ष: “गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा बजट”ग्रामीण विकास मंत्री ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा...
Ranchi: World Economic Forum (WEF) के मंच पर झारखंड को 1 लाख 24 हजार 230 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से इस्पात, ऊर्जा, विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में लगभग 45 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार का दावा है कि यह निवेश राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देगा।आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में PMEGP योजना के तहत 5,000–6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। वहीं,...
Ranchi: कार और बाइक की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी दांव-पेच में उलझ गया है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार को छोड़ने के आदेश के खिलाफ डोरंडा थाना प्रभारी ने रांची सिविल कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की है। यह याचिका सहायक लोक अभियोजक के माध्यम से प्रधान न्यायायुक्त की अदालत में प्रस्तुत की गई है।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार को...
Ranchi: राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए इसे “जनकल्याण और समावेशी विकास” का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के गरीबों के आंसू पोंछने और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में तैयार किया गया है।वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि राज्य के संसाधन सीमित हैं और केवल राज्यांश व केन्द्रांश राशि से व्यापक विकास संभव नहीं है।...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बालू घाटों के श्रेणीकरण और आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा की भूमिका को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। सत्ता पक्ष के कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए आदिवासी समुदाय के आर्थिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।बीजेपी शासनकाल के नियमों पर उठे सवालविधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान बनाए गए नियमों...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम’ बजट सदन में पेश किया। यह उनका लगातार दूसरा बजट है। पिछले वर्ष उन्होंने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।इस बार के बजट में सामाजिक क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ऊर्जा आपूर्ति और शिक्षा व्यवस्था को...
Ranchi: संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वित्त मंत्री ने राज्यपाल को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की आधिकारिक प्रति समर्पित की।भेंट के दौरान राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य के वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं तथा आगामी वित्तीय प्राथमिकताओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट राज्य के विकास, बुनियादी...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में प्रदूषण और शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जमकर बहस हुई। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। औद्योगिक प्रदूषण, बीपीएल बच्चों के नामांकन में गड़बड़ी और गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे गए।दामोदर नदी प्रदूषण पर सरकार से जवाब-तलबविधायक सरयू राय ने दामोदर नदी में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नदी के...
Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास घने जंगलों में हुआ। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से टूट गया।रांची एयरपोर्ट के निदेशक के अनुसार, विमान ने कोलकाता एटीसी से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे अचानक उसका संचार और...
Ranchi:राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कैंप कार्यालय में महासचिव सह वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।प्रवक्ता ने सबसे पहले मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं, उससे...
Ranchi: Jharkhand State Cricket Association (जे.एस.सी.ए.) के अध्यक्ष एवं राँची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाह देव ने “राँची नगर निकाय चुनाव–2026” के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई और आम नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।मतदान के बाद उन्होंने राँचीवासियों से अपील करते हुए कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने शहर का विकास सुनिश्चित करें।”उन्होंने कहा...
Ranchi: नगर निगम चुनाव के दिन रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 37 में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत राम और स्थानीय निवासी गौरी शंकर यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, गौरी शंकर यादव वार्ड 37 से प्रत्याशी राहुल कुमार के पिता हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव के...
Ranchi: रांची नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 23 स्थित हिंदी पीढ़ी के इदरीसिया स्कूल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच अचानक कहासुनी के बाद मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत...
Ranchi: नगर निकाय चुनाव के तहत जारी मतदान के दौरान वार्ड नंबर 18 में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक ही गठबंधन के दो नेताओं के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पार्षद प्रत्याशी सोमवीत माजी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) नेता राजेश गुप्ता उर्फ छोटू के बीच मतदान केंद्र पर तीखी नोकझोंक हो गई।सुबह करीब 10:30 बजे, जब मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों...
Bokaro: बोकारो जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कई स्थानों पर लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं तथा लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की सरकार चुनने की अपील की है।मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं सुबह...
Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची स्थित एटीआई (ATI) सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसे वोट देना है, यह पूरी तरह मतदाता के...
Ranchi: नगर निकाय चुनाव के तहत रांची में मतदान जारी है। इसी क्रम में रांची के सांसद सह देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वार्ड नंबर 33 के मतदान केंद्र संख्या 11 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।मतदान करने के बाद संजय सेठ ने चुनावी व्यवस्था को लेकर कुछ सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि मेयर और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के...
Ranchi: झारखंड के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य भर के 4304 मतदान केंद्रों पर मतदाता नगर सरकार के गठन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।राज्य में कुल 43,33,574 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है, हालांकि विभिन्न राजनीतिक...
Ranchi: नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए विधिवत रवाना किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता काउंटर तथा नियंत्रण कक्ष...
Ranchi: झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान से पहले पूरे राज्य में जिला बल के अलावा 9500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे Dr. Michael Raj S ने बताया कि बूथों की संवेदनशीलता के आधार पर रणनीतिक रूप से बल की तैनाती की गई है।सशस्त्र बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनातअधिकारियों के अनुसार, 7000 जवान...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में राज्य की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव, सेवा क्षेत्र की तेज़ वृद्धि और गरीबी में उल्लेखनीय कमी को विकास की बड़ी उपलब्धि बताया गया है।सेवा क्षेत्र की तेज़ रफ्तारआर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2025-26 में जीएसवीए 1,37,730 करोड़ रुपये और 2026-27 में 1,48,479 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। सेवा क्षेत्र 2011-12 में 38.54 प्रतिशत से...
Ranchi: विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राज्य में लंबित 39 डीएसपी की पोस्टिंग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक नीरा यादव ने सदन में कहा कि करीब साढ़े तीन वर्षों से इन अधिकारियों की पदस्थापना नहीं हो सकी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया कि सभी 39 डीएसपी की पोस्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण...
Ranchi: बजट सत्र के बीच प्रशासनिक तैयारियों को दुरुस्त रखने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 फरवरी (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।सामान्यतः सचिवालय और उससे संबद्ध दफ्तरों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस दिन को कार्य दिवस घोषित किया गया है।बजट सत्र को लेकर विशेष व्यवस्थाअधिसूचना में बताया गया है कि षष्टम्...
Ranchi: चास नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार–प्रसार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। मेयर पद के उम्मीदवार लगातार नगर निगम क्षेत्र के अलग–अलग वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। चुनावी माहौल ऐसा है कि सड़कों पर दिनभर रौनक बनी हुई है, वहीं कई जगहों पर जुलूस और रोड शो के कारण जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है।जनसंपर्क अभियान के तहत मेयर प्रत्याशी निधि कुमारी ने गरगा पुल के निकट अपने समर्थकों के साथ भव्य...
Ranchi: राज्य में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मतदान के दिन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब जिला न्यायालयों ने भी 23 फरवरी को अवकाश घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार को जारी आदेश के तहत रांची सिविल कोर्ट में मतदान के दिन कामकाज बंद रहेगा।इन शहरों में होगा मतदानराज्य के 9 नगर निगम,...
Ranchi: राजधानी रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक अमीन को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमीन जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के नाम पर आवेदक से घूस की मांग कर रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, जमीन मापी से संबंधित कार्य के लिए पीड़ित ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में अमीन ने 8 हजार रुपये की मांग की।...
Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ किया गया। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के बाहर विधायकों ने अभिभाषण पर अपनी-अपनी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दीं।जयराम महतो ने उठाए सवालजेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्यपाल अपने अभिभाषण में वही बातें रखते हैं, जो सरकार द्वारा लिखकर दी जाती हैं। उनके अनुसार, भाषण में सिर्फ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया, जबकि जमीनी...
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सिंचाई और राशन व्यवस्था को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा हुई। सरकार ने सिंचाई योजनाओं के विस्तार और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत बनाने का दावा किया।विधायक जयराम महतो के सवाल के जवाब में मंत्री हफीजुल अंसारी ने बताया कि राज्य में 105 छोटी-बड़ी सिंचाई योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं और 3386 चेक डैम का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में 5,86,480 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध...
Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आजसू विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल ही में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।विधायक निर्मल महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही माइनिंग और खनन गतिविधियों के...
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में चल रही विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। आयोग ने झारखंड तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के 6,906 आवेदनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उत्पाद सिपाही परीक्षा और सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़ी नई जानकारी भी साझा की गई है।तकनीकी स्नातक परीक्षा: इन कारणों से रद्द हुए आवेदनआयोग के अनुसार, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं...
Bokaro: चास नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर और सीडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को निर्देश...
Bokaro: बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सेक्टर-6 थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित दस्तावेजों, लंबित कांडों की स्थिति तथा विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव, दस्तावेजों के संधारण और पुलिस बल के रहन-सहन की व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने देखा कि किन-किन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है और कौन-कौन सी कमियां अभी शेष हैं. समीक्षा के दौरान कुछ खामियां...
Ranchi: रांची रेल मंडल में 83वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप लीग का भव्य शुभारंभ हुआ. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसकी मेजबानी रांची रेल मंडल को मिली है. उद्घाटन समारोह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पारंपरिक उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ.उद्घाटन सत्र में रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान असुंता लकड़ा, खेल एवं पर्यटन कला विभाग...
Ranchi: राजधानी रांची में आज भारतीय पथ विक्रेता महासंघ की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें शहर के लगभग 50,000 पथ-विक्रेताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. महासंघ के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) एक्ट, 2014 को रांची नगर निगम द्वारा प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है.प्रेस वार्ता में बताया गया कि अब तक पथ-विक्रेताओं का समुचित सर्वे नहीं...
Ranchi: 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर उम्र सीमा में छूट की मांग पर दायर याचिका अब सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गई है. झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस आनंद सेन की एकलपीठ इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी. ऐसे में अभ्यर्थियों की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है, क्योंकि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है.याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आयोग की अनियमितताओं और परीक्षाओं में हुई देरी का नुकसान अभ्यर्थियों को उठाना पड़ रहा...
Ranchi: आज राख बुधवार (ऐश वेडनेसडे) के साथ ही पूरे विश्व के ईसाई समुदाय में चालीसा काल यानी लेंट की शुरुआत हो गई. यह 40 दिनों का पवित्र समय त्याग, तपस्या, प्रार्थना और आत्मचिंतन का काल माना जाता है. इसी अवधि के अंत में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में गुड फ्राइडे मनाया जाता है.राजधानी रांची के विभिन्न गिरजाघरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं. संत मरिया महागिरजा घर में...
Ranchi: झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्मिक विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं. मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मतदान के दिन बंद रखे जाएंगे.सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मतदाता अपने नगर निकाय क्षेत्र से बाहर किसी औद्योगिक इकाई, निजी संस्थान या दुकान में कार्यरत है, तो भी उसे मतदान के दिन नियोक्ता द्वारा...
Ranchi: Jharkhand Vidhan Sabha में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा तय करने वाले इस अहम सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ, जिसमें सरकार की अब तक की उपलब्धियों, नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों, नीतिगत मुद्दों और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
Ranchi: झारखंड में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है और अब दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है. कई इलाकों में गर्म दिन का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है, जबकि सुबह-शाम की ठंड में कमी आई हैमुख्य बिंदु:☀️ अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 °C से अधिक रहेगा.🌡️ पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में पिछले 24 घंटों में 33.4 °C तक तापमान दर्ज हुआ है, यह इस सीजन का अब...
Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. चिड़ियाघर में अफ्रीकी शेरों का एक नया जोड़ा शामिल हुआ है. करीब 9 वर्ष आयु के नर शेर मनोहर और मादा शेरनी श्रीदेवी को हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से स्वीकृत पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत लाया गया है। बदले में जमशेदपुर से दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है.16 फरवरी की रात सुरक्षित पहुंचे जमशेदपुर11 फरवरी को टाटा जू की एक...
Ranchi: रांची के डोरंडा इलाके में हुए हिट एंड रन मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. यह मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया, जहां अधिवक्ता एसोसिएशन ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के वकील मनोज टंडन को डोरंडा थाना पुलिस ने दुर्घटना मामले में हिरासत में लिया है. साथ ही यह भी कहा गया कि बड़ी संख्या में जुटी भीड़ उनके खिलाफ आक्रामक है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है.मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एम एस...
Ranchi: संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (14वीं) को लेकर उम्र सीमा का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 में अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से करने के निर्णय के खिलाफ अभ्यर्थियों ने दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.इससे पहले किशोर कुमार व अन्य अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर याचिका दायर की थी. सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ताओं को ऑफलाइन आवेदन...
Ranchi: झारखंड में आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 7,000 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है.इस संबंध में संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने आईजी अभियान को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. यह फैसला पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है, ताकि मतदान...
Palamu: झारखंड के पलामू जिला में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 150 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों की उम्र पांच से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और कई को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.घटना पांकी थाना क्षेत्र के...
Ranchi: झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को महिलाओं और छात्राओं के साथ बढ़ते अपराध और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने प्रस्तावित समिति के सदस्यों की सूची अदालत में पेश की. अदालत ने सूची को स्वीकार करते हुए उसमें शामिल पांच नामों को औपचारिक रूप से अधिसूचित करने का निर्देश दिया.मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई. अदालत ने मामले की...
Ranchi: झारखंड पुलिस में प्रोन्नति की राह देख रहे दरोगा और सार्जेंट के लिए आयोजित प्रमोशन ट्रेनिंग के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रशिक्षण के अंतिम सप्ताह की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह चरण फरवरी की बजाय मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा.चुनाव और होली के कारण लिया गया फैसलाझारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग की ओर से आईजी प्रशिक्षण को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया कि फरवरी में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव और मार्च के...
Hazaribagh: झारखंड सरकार ने हजारीबाग के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सतीश चंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में पुनः जांच कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से संकल्प जारी कर दिया गया है.मामला वर्ष 2016-17 में एनएच-33 के लिए अधिग्रहित भूमि (खाता संख्या-749, प्लॉट संख्या-7209, रकबा 0.20 एकड़) के मुआवजा भुगतान से जुड़ा है. आरोप है कि बरही के अंचल अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन की समुचित समीक्षा नहीं की...
Ranchi: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आई. शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा देर रात तक शिव बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसी क्रम में रांची के ऐतिहासिक और पौराणिक पहाड़ी मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और नृत्य-नाटिकाओं ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा. कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की...
Ranchi: रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स व्यवस्था में पारदर्शिता और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से सख्त अभियान शुरू किया है. निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में भवनों की रैंडम जांच की जा रही है. राजस्व विभाग की विशेष टीमों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक कई अनियमितताएं सामने आई हैं.निर्माण विस्तार की जानकारी नहीं दीजांच के दौरान पाया गया कि कई भवन मालिकों ने अपने मकानों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तार तो कर लिया,...
Dhanbad: धनबाद के स्टील गेट सब्जी मंडी में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं. घटना सरायढेला थाना क्षेत्र की है.आग लगते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत...
Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कथारा प्रोजेक्ट अंतर्गत स्वांग कोल वाशरी में रविवार को भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना शिफ्ट परिवर्तन के समय हुई, जिससे वहां मौजूद मजदूरों की संख्या कम थी और एक बड़ा हादसा टल गया.मेंटेनेंस के दौरान उठी चिंगारीप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट की डीसेलिनेटिंग ओवर साइज बिल्डिंग में स्थित बी-6...
Ranchi: राज्यभर में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों को लेकर बड़ा आंकड़ा सामने आया है. अब तक कुल 12 लाख 24 हजार 353 आवेदनों को विभिन्न कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया है, जबकि 46,763 मामले अभी भी लंबित हैं.राज्य में अब तक कुल 24 लाख 16 हजार 146 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 11 लाख 45 हजार 030 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. बड़ी संख्या में आवेदनों के निरस्त होने से आवेदकों को दोबारा प्रक्रिया पूरी करनी पड़...
बम बम भोले ... हर हर महादेव... के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की.उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना...
समारोह के दौरान रेटिना सर्जरी के दो रेट बकलर पुरस्कार विजेता डीआर विभूति कश्यप को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी, आल इंडिया नेत्र सोसाइटी के प्रेसिडेंट्स डॉ. पार्थो बिस्वास, डॉ. तितियाल, डॉ. मोहन राजन के द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहां की राज्य में बहुत जल्द ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि पहले 40 वर्ष की आयु के बाद दृष्टि दोष से जुड़ी समस्याएं होती थी...
भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, जुगसलाई से तीन-तीन बार विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने...
Ranchi: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए. मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बब भोले” के जयघोष से गूंजता रहा.सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी कतारेंतड़के ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. भक्तों की सुविधा के लिए विशेष अरघा की व्यवस्था की गई, जिससे दूर से ही बाबा का जलाभिषेक संभव हो सका. गंगाजल, दूध और...
Ranchi: बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. वर्ष 2026 में भगवान केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8 बजे वृष लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कपाट खुलने की तिथि की घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान से की गई.कपाट खुलते ही उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के...
Deoghar: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा.आधी रात से लगी कतार, 11 घंटे तक इंतजारमंदिर प्रशासन के अनुसार, रात 12 बजे से ही भक्त लाइन में खड़े होने लगे थे. सुबह 4 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोले...
Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 17 अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2024 की रिक्तियों के तहत इन अधिकारियों को आईएएस कैडर में शामिल किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है.इस संबंध में Union Public Service Commission (यूपीएससी) ने 16 फरवरी को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में चयन समिति की बैठक बुलाई है. इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव, राजस्व परिषद के सदस्य...
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की कि सभी मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी जरूरीमरांडी ने कहा कि मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित माहौल में...
Ranchi: नोएडा के थाना सेक्टर 39, नोएडा क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर युवक और युवती के शव बरामद किए गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर दोनों शव बाहर निकाले.तलाशी के दौरान कार से एक पिस्टल और दो खाली खोखे मिले. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को...
Hazaribag: हजारीबाग जिले में आम नागरिकों के गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष तकनीकी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से जिले के विभिन्न इलाकों से कुल 135 मोबाइल फोन बरामद किए.इन मोबाइल फोनों को उन मामलों के आधार पर चिन्हित किया...
Ranchi: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाखों लाभुकों के लिए राहत की खबर है. शुरुआती महीनों में किस्त मिलने के बाद जिन महिलाओं का भुगतान तकनीकी या दस्तावेज़ी कारणों से रुक गया था, उनके लिए सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, होली से पहले फरवरी महीने की किस्त सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी है.राज्य भर से मिल रही शिकायतों के बाद झारखंड सरकार ने मामले की समीक्षा कर सभी जिलों से रिपोर्ट...
Bokaro: बोकारो जिले में अफवाह के चलते भीड़ की हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। संभल (उत्तर प्रदेश) से आए पांच साधु बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर की यात्रा पर थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों...
Ranchi: महाशिवरात्रि 2026 इस वर्ष 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाला यह पर्व भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इसी पावन रात्रि में माता पार्वती और शिव का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। शिवभक्तों के लिए यह दिन केवल पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और साधना की विशेष साधना-रात्रि होता है। इस बार ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार...
Jamshedpur: महाशिवरात्रि के मौके पर जमशेदपुर के आसपास स्थित दलमा वन्यजीव अभयारण्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. इसी को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि पर्व के दिन पहाड़ियों और जंगल के रास्तों से होकर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ प्रबंधन, आपात चिकित्सा सुविधा, यातायात नियंत्रण और वन्यजीवों से संभावित...
Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बना हुआ है कि सुबह घर से निकलते वक्त जैकेट जरूरी लग रही है, लेकिन दोपहर होते-होते वही जैकेट बोझ बन जाती है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा लोगों को ठंड का एहसास करा रहा है, जबकि दिन में खिली धूप से मौसम सुहावना हो जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान13 फरवरी...
Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सभी 268 अंचल कार्यालयों में होमगार्ड जवानों की स्थायी तैनाती होगी, जिससे करीब 1600 कर्मियों को नियमित ड्यूटी मिलेगी.आदेश के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित करने के लिए तीन शिफ्टों में तैनाती होगी. हर अंचल कार्यालय में प्रत्येक शिफ्ट में दो जवान रहेंगे, यानी एक कार्यालय में कम से कम छह जवान तैनात होंगे.अब तक सुरक्षा तैनाती का फैसला जिलों के उपायुक्त...
Lohardaga: लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है और यहां के युवा देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि हॉकी सहित कई खेलों में राज्य का दबदबा रहा है, और सरकार तीरंदाजी, फुटबॉल व लॉनबॉल जैसे खेलों को भी बढ़ावा दे रही है.समारोह में विशिष्ट...
Patna: Purnia में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. कोर्ट आने-जाने वाली मुख्य सड़क अस्थायी रूप से सील कर दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे के बाद यह धमकी भरा ईमेल मिला. सूचना...
Ranchi: रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखल-दिहानी की कार्रवाई पर अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है. इस फैसले से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई चल रही थी। पूरा मामला रांची से जुड़ा है.किस अदालत में हुई सुनवाई?इस मामले की सुनवाई माननीय न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से रौनक कुमार, सरिता देवी एवं अन्य ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर दखल-दिहानी की...
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत आयोजित पुलिस ट्रेड संवर्ग परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा में शामिल चतुर्थवर्गीय कर्मियों के जाति प्रमाण-पत्र की जांच तेज कर दी गई है. नियुक्ति प्रक्रिया में कोटिवार और क्षैतिज आरक्षण लागू होने के कारण, कुल 1789 अभ्यर्थियों के दावों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी.अधिकारियों को क्या निर्देश?राज्य के सभी एसपी और कमांडेंट को अपने-अपने जिला/इकाई/वाहिनी से जुड़े अभ्यर्थियों का विवरण जुटाने को कहा गया है. निर्देशों...
Ranchi: 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार की कथित मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद और राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में राजधानी रांची में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.इसी कड़ी में भारतीय पथ विक्रेता संघ ने आज रांची के मेन रोड स्थित किराया लाल चौक पर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा.किसान, मजदूर और पथ विक्रेताओं की...
Ranchi: राजधानी रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई.मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और पुलिस टीमधमकी की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और कोतवाली डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर...
Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुल 100 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले मंगलवार को 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था.बुधवार की शाम कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि 13 फरवरी को नामांकन...
Ranchi: रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आज 11 फरवरी 2026 को DGsP/IGsP Conference 2025 के मद्देनजर डिब्रीफिंग हेतु राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव गृह श्रीमती वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्र ने की.कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर फोकसबैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों को नए आपराधिक कानून का शत-प्रतिशत अनुपालन, बीट व सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और गिरफ्तारी के बजाय दोषसिद्धि-उन्मुख जांच पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए.टेक्नोलॉजी...
Ranchi: राजधानी के व्यस्त इलाकों में शामिल रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशासन की दखल-दिहानी की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी प्रशासनिक टीमजानकारी के अनुसार, एक विवादित भूखंड पर न्यायालय के...
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े एक मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को बड़ा निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से कहा है कि वह अब तक के अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करे. यह आदेश अभ्यर्थी राम प्रसाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि आयोग ने उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो कर लिया है, लेकिन अब तक उनके प्राप्तांक (मार्क्स)...
Ranchi: खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. कार्रवाई के मद्देनज़र मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. अभियान के तहत जैसे ही कुछ घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर आए. देखते ही देखते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे हालात नाज़ुक हो गए.सूचना मिलने पर रांची विधायक सीपी सिंह...
Ranchi: बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹10,100 नकद बरामद किए गए हैं.कैसे हुई कार्रवाईपुलिस को सूचना मिली थी कि सिमरा रेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री हो रही है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई....
Ranchi: पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार और पांकी थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर बड़ी कार्रवाई की गई. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कऊवल जंगल में वन भूमि पर करीब 1.5 एकड़ में लगी फसल को पुलिस ने तीन ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया. वहीं पांकी थाना क्षेत्र के पुंडरू व आबून जंगल में वन भूमि की करीब 4 एकड़ और गैर मजरूआ भूमि की 1 एकड़,...
Ranchi: निकाय चुनाव के दौरान राज्य के प्रमुख अख़बारों में मइयाँ योजना की लाभुकों को बिना गारंटी 20 हजार रुपये तक लोन देने से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होने पर भाजपा ने आपत्ति जताई है. इस मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू...
Patna: कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. मेल में IED विस्फोट और हमले की बात कही गई है, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर दोनों कोर्ट परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. साथ ही ई-मेल कहां से भेजा गया,...
Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा के कर्मियों में सरकार के कार्मिक विभाग को लेकर नाराज़गी बढ़ती जा रही है. कर्मियों का कहना है कि उन्हें पदोन्नति (प्रमोशन) तो दे दी जाती है, लेकिन पदोन्नति के अनुरूप पोस्टिंग नहीं मिलती. नतीजा यह है कि ऊंचे पद पर प्रमोट होने के बावजूद उन्हें जूनियर पद पर ही काम करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि पहले सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रमोशन मिलने के बाद अधिकारियों को...
रांची के एसटी एससी थाना में महिला वकीलों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आज काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। ..वकीलों का कहना है कि गत पांच फरवरी को महिला अधिवक्ता सविता कुजूर, सोनी लकड़ा, अमिता बिरुआ और नीलिमा रानी अपने मुवक्किल की शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी एससी थाना पहुंची थी ..जहाँ थाना में मौजूद अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। .. वहीं, जब...
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तराखंड के रहने वाले दीपक को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्रतिभा और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती, और ऐसे युवाओं का उत्साहवर्धन करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार मोहम्मद दीपक हमारे टच में है एक सम्मान समारोह के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।आज मोहम्मद दीपक नहीं रहता तो बुजुर्ग नहीं बच पाता बजरंग दल के...
पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने दिन शुक्रवार को प्रखंड मनातू स्थित पैक्स धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं किसानों के हितों को लेकर आशान्वित नजर आया।उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें...
पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने दिन शुक्रवार को प्रखंड मनातू स्थित पैक्स धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं किसानों के हितों को लेकर आशान्वित नजर आया।उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें...
रांची- ED की चार्जशीट खारिज होने की ख़ुशी में झारखंड कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया, जहां जमकर नारेबाजी की गई। झारखंड कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से विरोध मार्च निकालते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध मार्च नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू...
झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने देवघर जिले के मोहनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई और प्रार्थी को जानबूझकर फंसाने का प्रयास किया गया। दरअसल, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाना में उनके खिलाफ दर्ज कांड संख्या 281/2023 की प्राथमिकी...
देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी(cold wave alert) ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग(IMD weather forecast) ने कई राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती...
भारतीय प्रबंधन संस्थान,आईआईएम के रांची कैंपस में आज झारखंड का पहला जेन जी पोस्ट ने काम करना शुरू कर दिया है।जेन जी पोस्ट के उद्घाटन के मौके पर डाक सेवाएं, झारखंड परिमंडल के निदेशक रामविलास चौधरी और आईआईएम रांची के निदेशक प्रोफ़ेसर दीपक कुमार श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग और संस्थान के स्टूडेंट मौजूद थे। पोस्ट ऑफिस खुलने के साथ आईआईएम कैंपस में एक लेटर बॉक्स भी स्थापित किया गया है। पोस्ट ऑफिस का डिजाइन ओपन, स्मार्ट और डिजिटल लुक...
रांची प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हो गया। रिजल्ट भी आ गया। शंभू नाथ चौधरी अध्यक्ष पद पर जीत गए। उन्होंने संजय रंजन को हराया। सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर बिपिन उपाध्याय को जीत मिली। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य जीते। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में जबर्दस्त वोटिंग हुई। 843 में से 781 वोट पड़े। पत्रकारों में चुनाव को लेकर...
झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने धर्मांतरण के विरोध में अपना मुंडन कराया है। उन्होंने यह कदम आदिवासी अस्मिता और सरना धर्म की रक्षा के अपने आंदोलन के तहत उठाया है। बता दें कि निशा भगत झारखंड में धर्मांतरण (के खिलाफ मुखर रही हैं और उन्होंने इसे रोकने तथा आदिवासियों के लिए 'डिलिस्टिंग' (धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाने) की मांग को लेकर यह कदम उठाया है।उन्होंने रांची में राजभवन (राज्यपाल निवास) के बाहर 12 दिसंबर...
झारखण्ड मे डेमोग्राफी चेंज पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इससे सबसे अधिक खतरा राज्य के आदिवासियों को है। झारखण्ड विधानसभा मे सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत मे उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ के कारण आदिवासियों की रोटी, बेटी और माटी पर संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी बदलने से झारखण्ड मे डेमोक्रेसी भी खतरे मे आ गई है। बाबू लाल मरांडी ने कहा कि जहाँ देश की सुरक्षा का सवाल हो .....
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को बार-बार किए जा रहे सम्मन के बावजूद उपस्थित नहीं होने के बाद इसी मामले में दायर याचिका की सुनवाई के लिए रांची के एमपी एमएलए की विशेष अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाजिर हुए. उनके वकील प्रदीप चंद्र ने बताया कि आज उनकी पहली पेशी थी इसलिए 7000 के दो निजी मुचलके के के बाद उनकी जमानत हुई. मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी जिसमें मुख्यमंत्री को स शरीर उपस्थित होने...
ची में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से ठीक पहले JSCA पर टिकट को लेकर बड़ा सवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने टिकट बिक्री और पास वितरण की न्यायिक जांच की मांग की है और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पूरे मामले पर खुलेआम सवाल उठाते दिखे हैं।रांची में आज हो रहे भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से ठीक पहले JSCA टिकट सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है। झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा है कि टिकट बिक्री में...
झारखण्ड सरकार ने राज्य में पड़ रहे कड़ाके के ठंड कों देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं...झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए शीत लहर (Cold Wave) से राहत के बड़ी पहल किया है. सर्दी से जनजीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए राशि जारी किए हैं...राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह राशि, शीतलहरी की वजह...
आजसू छात्र संघ गुरुवार को बापू वाटिका, मोराबादी से राजभवन तक ’शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च’ निकलेगा और लाखों छात्रों की छात्रवृत्ति रोके जाने के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। आजसू छात्र संघ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा और राज्यपाल से आग्रह करेगा कि लंबित 2024–25 की छात्रवृत्ति वितरण में तुरंत हस्तक्षेप करें। साथ ही राज्य सरकार को निर्देशित करें कि ई कल्याण पोर्टल पर सभी लंबित आवेदनों की स्थिति सार्वजनिक रूप से जारी की जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।आजसू केंद्रीय कार्यालय...
संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना उच्च न्यायालय के समक्ष बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 26 नवंबर को ही बाबा साहेब ने राष्ट्रपति को भारत का संविधान समर्पित किया था। आज भी भारत लोकतांत्रिक मान्यताओं के साथ जीवित है। इसमें संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है। बाबा साहेब ने भारत का संविधान बनाने...
बिहार के बाद झारखंड की वोटर लिस्ट में SIR प्रक्रिया होनी है. इसको लेकर सियासत खूब देखने को मिल रही है. इस कड़ी में झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने काफी विवादित बयान दिया है. दरअसल, SIR के खिलाफ लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगर BLO आपके यहां आता है और आपका वोटर लिस्ट से नाम काटता है, तो उसे घर में घुसाकर ताला मार दीजिए. मैं आकर उसे खोलूंगा....
हीमैन धर्मेंद्र को लेकर बेहद बड़ी खबर आ रही है। धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया है। किसी को यकनी नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। धर्मेंद्र के घर के बाहर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धर्मेंद्र के घर से वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। यही नहीं, फैंस ने...
झारखंड में SIR को लेकर सियासत गर्म है… और सरना धर्म कोड की मांग एक बार फिर उफान पर..क्या है पूरा मामला? किसका क्या आरोप? और आम जनता पर क्या असर? आज हम इस पूरे विवाद की असली कहानी आसान भाषा में समझेंगे… वीडियो को आखिर तक जरूर देखें। सबसे पहले बात करते हैं SIR यानी Special Intensive Revision की…जिसका मतलब है - मतदाता सूची का स्पेशल और गहन पुनरीक्षण। लेकिन… इसी प्रक्रिया की वजह से झारखंड की राजनीति हिल...
उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो एयरपोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ–सफाई और झाड़ी कटाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा अचानक बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे और पूरे परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि और बीएसएल अधिकारियों के साथ साफ–सफाई कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे होने...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक को झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच कथित गठजोड़ की जांच की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में और प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मरांडी ने निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए हैं:उन्होंने दावा किया कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच एक गहरी सांठगांठ (nexus) थी, जो राज्य में अवैध रेत, कोयला और पत्थर खनन...
रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर “रजत पर्व उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया तथा झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। राज्य की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक...
पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन वर्ष 1928 में लला लाजपत राय का निधन हुआ था। पुण्य तिथि के मौके पर आज रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रांची के लाला लाजपत राय चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उन्हें याद किया गया। इस मौके पर पंजाबी हिंदू बिरादरी अरुण चावला ने कहा कि आज के युवाओ को जानना चाहिए कि हमारे देशभक्तों ने कैसे...
बिरसा मुंडा की 150 में जयंती और राज्य स्थापना दिवस के राजकीय समारोह में दूसरे दिन 16 नवंबर को रांची के राजेंद्र चौक से बिरसा मुंडा संग्रहालय तक जतरा का आयोजन किया गया.. सरकार द्वारा आयोजित इस यात्रा में झारखंड की संस्कृति ,परंपरा और लोक नृत्य का समावेश रहा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए सैकड़ो कलाकार राजेंद्र चौक से जुलूस की शक्ल में निकले. रास्ते भर यह सभी लोग पारंपरिक नृत्य गीत और वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन करते हुए...
झारखंड मे जेएमएम ने घाटशिला और बिहार में एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की। लेकिन जब भी कोई जीतता है और सामने वाली पार्टी हारती है तो उस हार की समीक्षा करने की बात होती है। वो अंदरूनी कलह और कमजोरी तलाशी जाती है जिसपर हार का दारोमदार फोड़ा जा सके। बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद यह सवाल खड़ा हुआ की आखिर कहां और कैसे कमी रह गई। खासकर लालू परिवार पर तो कई...
बरवाडीह (लातेहार) : झारखंड राज्य के रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन बुधवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, अबूआ आवास, जन मन आवास और अंबेडकर आवास योजना के तहत निर्मित घरों का गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र की 15 पंचायतों में लगभग 150 लाभुकों ने पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यक्रम में अबूआ आवास योजना के पाँच लाभुकों के गृह प्रवेश का उद्घाटन ज़िला...
झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज “सुबह ए झारखंड कार्यक्रम” के तहत जिले के डीसी चौक, गांधी मैदान एवं एसपी कॉलेज के सामने स्ट्रीट डांस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों और लोकगीतों के माध्यम से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया। नगाड़ों की गूंज और झांझ की थाप पर जनजातीय नृत्यों की झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपने प्रदर्शन...
दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद रांची सहित पूरे झारखंड और देश के 11 अन्य राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में ब्लास्ट की मुख्य बातें: यह धमाका सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक i20 कार में हुआ। दिल्ली पुलिस ने इसे एक आतंकी घटना बताया है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। धमाके के तार...
धनबाद के संसद ढुल्लू महतो और बेरमो विधायक अनूप सिंह के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज चास स्थित पतंजलि कॉम्पलेक्स में संसद ढुल्लू महतो ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बेरमो के विधायक अनूप सिंह पर शब्दों के घातक तीर चलाए है। सांसद ने उन्हें उन्हें अवैध वसूली में लिप्त बताते हुए विधायक पर परिवारवाद का भी आरोप जड़ा है।सांसद ढुल्लू महतो पर विधायक अनूप सिंह द्वारा उनपर हाल ही में लगाए गए आपराधिक आरोप का ज़बाब देते...
झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-1) के परिसर में राज्य एवं देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल एवं पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान मे "पुलिस संस्मरण दिवस" पैरेड का आयोजन किया गया ... इस समारोह में राज्य के डीजीपी के साथ ही वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे ... संस्मरण दिवस के मौके पर शहीदों कों शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दिया गया ... गौरतलब है कि इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों के पुलिस बल...
रेलवे गुड्स शेड्स का बोलचाल और समझने की भाषा में यह अर्थ होता है रेल के जरिए जिस सेड में समान आए और रेल के जरिए जहां से सामान डिस्पैच किया जाए। साफ अर्थ यह भी है की रेलवे को माध्यम बनाकर आर्थिक औद्योगिक प्रगति को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाया जाए और जी सामान की जहां जरूरत हो उसे जरूर को पूरी की जाए ताकि देश की औद्योगिक प्रगति को गति मिल सके सभी और...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में बन रहे दिबांग मल्टीपर्पज़ प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा रिव्यू किया है. उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि इस परियोजना को हर हाल में तय समयसीमा 91 महीनों यानी 2032 तक पूरा किया जाए. यह सिर्फ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि भारत की जल और रणनीतिक सुरक्षा से जुड़ा अहम कदम है. यह बांध बनने के बाद न सिर्फ भारत का सबसे ऊंचा बांध होगा, बल्कि चीन की ओर से आने वाले जल प्रवाह को...
झारखंड में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन ओडिशा के तट को पार कर आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ गया है. इस डीप डिप्रेशन के 3 अक्टूबर की सुबह कमजोर पड़कर डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है, जिसके असर से झारखंड के कम से कम 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में अचानक बाढ़ भी आ सकती है. बता दें कि डीप डिप्रेशन ओडिशा के...
राज्य सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के पास एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे हटा दिया गया है। संचार एवं तकनीकी सेवाएं के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है।देखें किसे कौन सा मिला प्रभार..........रांची के एसपी चंदन कुमार सिंह को भी एसीबी में डीआईजी बनाया गया है। एसपी चाइबासा राकेश रंजन...
क्या वाकई झारखंड के शिक्षामंत्री पर संकट का साया है, पहले जगन्नाथ महतो और अब रामदास सोरेन। एक के बाद एक दोनों ही इस दुनिया को अलविदा कह गये। जब हमारे टाइगर जगन्नाथ महतो कोरोना की वजह से इस दुनिया से गये तब ही ऐसा लगा था कि अब कोई दुसरा टाइगर कैसे उनकी जगह ले पायेगा।क्योंकि जगन्नाथ महतो को जब शिक्षामंत्री बनाया गया था तब उन्होंने खुद कहा था कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसके नर्वहण...
थाईलैंड और कंबोडिया ने मलयेशिया में अमेरिकी दबाव में बिना शर्त युद्धविराम पर सहमति जताई, लेकिन अगले ही दिन संघर्ष विराम पर विवाद खड़ा हो गया। थाई सेना ने कंबोडिया पर हमले का आरोप लगाया, जिसे कंबोडिया ने खारिज किया। अब तक 35 मौतें और 2.6 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। दोनों देशों के सैन्य कमांडरों की बैठक आज प्रस्तावित है।थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पांच दिनों तक चले खूनी संघर्ष के बाद सोमवार को मलयेशिया में अमेरिकी दबाव...
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। झमाझम बारिश की वजह से जहां लोगों को एक जगह बड़ी राहत मिली तो वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आई। सुबह के वक्त बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आई। ...
यह डमी कंटेंट है जिसे सिर्फ डेमो के लिए शामिल किया गया है।...
आप इस लेख को उदाहरण स्वरूप पढ़ रहे हैं। इसमें दी गई जानकारी काल्पनिक है।...
यह लेख एक परीक्षण के रूप में डाला गया है। इसमें कोई वास्तविक जानकारी नहीं है।...
This is a sample ad for content bottom position
Get the latest news delivered to your inbox
We respect your privacy. Unsubscribe at any time.