Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
सहायक आचार्य नियुक्ति: JSSC को कट-ऑफ जारी करने का HC आदेश
Education, Home

सहायक आचार्य नियुक्ति: JSSC को कट-ऑफ जारी करने का HC आदेश

Administrator
Administrator
Author
February 10, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े एक मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को बड़ा निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से कहा है कि वह अब तक के अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करे. यह आदेश अभ्यर्थी राम प्रसाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि आयोग ने उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो कर लिया है, लेकिन अब तक उनके प्राप्तांक (मार्क्स) जारी नहीं किए गए हैं. मार्क्स सार्वजनिक नहीं होने के कारण उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उन्हें कितने अंक मिले हैं और अलग-अलग श्रेणियों (कैटेगरी) के लिए आयोग ने क्या कट-ऑफ तय किया है.

इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने JSSC को निर्देश दिया कि वह कट-ऑफ और संबंधित अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करे, ताकि अभ्यर्थियों को स्थिति स्पष्ट हो सके.

17 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 17 फरवरी तय की है। तब तक आयोग को निर्देशों का पालन करते हुए वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी.

इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की पीठ में हुई. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजय पीपरवाल और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

मोदी सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.