रांची के एसटी एससी थाना में महिला वकीलों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आज काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। ..वकीलों का कहना है कि गत पांच फरवरी को महिला अधिवक्ता सविता कुजूर, सोनी लकड़ा, अमिता बिरुआ और नीलिमा रानी अपने मुवक्किल की शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी एससी थाना पहुंची थी ..जहाँ थाना में मौजूद अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। .. वहीं, जब महिला वकील अपने कानूनी अधिकार के लिए थाना प्रभारी के पास गई ..तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। ..महिला अधिवक्ताओं ने इस मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।