बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातु सुटीलौंग के बीच एक नवनिर्मित कुंआ में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबे होने की सूचना ग्रामीणों ने बुंडू पुलिस को दी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंडू इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा की अगुवाई एफ एस एल की टीम के साथ बुंडू पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कुंए से बाहर निकाली।
और एफ एस एल की टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए।प्रथमदृष्टया व्यक्ति के मौत किस कारण से हुई इसका पता नहीं चल पाया।लाश की पहचान भी नहीं हो पाई इधर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी है बुंडू पुलिस।