Ranchi: रांची में चर्चित प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी रांची जिले से ही हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और नगदी भी बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि ये लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद रांची छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को हथियारबंद अपराधियों ने प्रीति ज्वेलर्स दुकान में धावा बोलकर चांदी के जेवरात और नगदी लूट ली थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
लूट की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और अंततः आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल