Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
जादूगोड़ा CTC में जवान की मौत पर बवाल, अधिकारियों पर आरोप
Crime

जादूगोड़ा CTC में जवान की मौत पर बवाल, अधिकारियों पर आरोप

Administrator
Administrator
Author
April 8, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

जमशेदपुर: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) में एक प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद साथी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

मृतक की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है, जो रांची जिला बल में कांस्टेबल (पुलिस नंबर 3016, चेस्ट नंबर बी-126) के पद पर तैनात थे और इन दिनों CTC में प्रशिक्षण ले रहे थे।

बताया जा रहा है कि बजरंगी यादव पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत UCIL अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद साथी जवानों ने प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीमार होने के बावजूद बजरंगी यादव को छुट्टी नहीं दी गई और उनकी लगातार अनदेखी की गई। जवानों का आरोप है कि छुट्टी मांगने पर उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

प्रशिक्षु जवानों ने यह भी बताया कि सितंबर में परीक्षा पूरी होने के बावजूद अब तक पासिंग आउट परेड नहीं कराई गई है, जिससे वे लंबे समय से तनाव में हैं।

जवानों का कहना है कि यदि समय पर बजरंगी यादव को छुट्टी या उचित इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद जवानों ने नारेबाजी करते हुए व्यवस्था के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.