This is a sample ad for content top position
Ranchi: झारखंड सरकार ने उग्रवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे लोगों के पुनर्वास के लिए बड़ा कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आत्मसमर्पण कर चुके वामपंथी उग्रवादियों के लिए 1 करोड़ रुपये का विशेष “रीस्टार्ट पैकेज” जारी किया गया है। सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि इन लोगों को स्थायी रूप से समाज से जोड़कर नई जिंदगी की राह पर आगे बढ़ाना है।इस योजना के तहत लातेहार को 34.05 लाख, गिरिडीह को...
Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल रजक (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रेडियम रोड स्थित कुमार मार्केट गली का निवासी है।पुलिस को 9 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल रजक कॉलेज के छात्रों को प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
Hazaribagh: हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर ACB की टीम ने विभागीय कार्यालय में छापेमारी कर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो और असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी को 1.72 लाख रुपये घूस लेते पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसके बिल के भुगतान के बदले असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी...
This is a sample ad for content middle position
Hazaribagh: हजारीबाग में ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 15 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध निकासी की पुष्टि हुई है।डीसी के निर्देश पर लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही, इस पूरे मामले में जुड़े 21 संदिग्ध बैंक खातों को...
Ranchi: Ranchi के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन People’s Liberation Front of India (PLFI) का नाम लिखा हुआ था और उसके साथ कारतूस बंधा मिला, जिससे कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि सब स्टेशन के कर्मचारियों की नजर एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उस पर “जरूरी सूचना” और “लाल सलाम” लिखा मिला। कारतूस...
Ranchi: रांची में चर्चित प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी रांची जिले से ही हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और नगदी भी बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि ये लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद रांची छोड़कर भागने की फिराक...
जमशेदपुर: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) में एक प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद साथी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।मृतक की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है, जो रांची जिला बल में कांस्टेबल (पुलिस नंबर 3016, चेस्ट नंबर बी-126) के पद पर तैनात थे और इन दिनों CTC में...
Ranchi: रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। यहां “प्रीति ज्वैलर्स” नामक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और दुकानदार को डराकर चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी अचानक दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकलने...
पलामू: जिले के पिपराटाड इलाके में एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, जबकि पुलिस हालात को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।जानकारी के अनुसार, सब्जी विक्रेता का कुछ लोगों के साथ मामूली विवाद हुआ था। यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें आरोपियों ने...
Hazaribagh: हजारीबाग में रामनवमी 2026 के दौरान निकले शोभायात्रा में हुए युवक अभिषेक कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को झंडा चौक के पास जुलूस के दौरान अभिषेक कुमार पर तलवार और चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने...
Ranchi: रांची-टाटा रोड (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र के बासीदा मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शनिवार को कोलकाता से रांची की ओर जा रहा फ्लिपकार्ट का कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।जानकारी के अनुसार, कंटेनर को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कंटेनर चालक का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।अगर कंटेनर सड़क पर ही अनियंत्रित होता, तो...
Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने प्लांट को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद...
Ranchi: केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद के पूर्ण सफाए के लिए तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार राज्य का करीब 95 प्रतिशत इलाका नक्सल मुक्त हो चुका है, जबकि शेष क्षेत्रों में लगातार दबाव बनाया जा रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने 30 मार्च 2026 को संसद में कहा कि देश तेजी...
बोकारो: जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को दबोचा गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालीडीह इलाके में प्रिंस गुप्ता अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना...
रांची: झारखंड में अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद छिपने के बजाय सोशल मीडिया पर खुलेआम उसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं। इससे न केवल वे अपना दबदबा दिखा रहे हैं, बल्कि आम लोगों के बीच डर और दहशत का माहौल भी बना रहे हैं।हाल के महीनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां अपराध के तुरंत बाद गिरोहों ने पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली। 29 मार्च 2026 को...
धनबाद: झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित देबूडीह चेकपोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जांच के दौरान धनबाद के एक थाना प्रभारी की निजी गाड़ी से ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर लागू सख्त निगरानी के बीच की गई, जिससे पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।जानकारी के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन जांच की...
रांची: राजधानी रांची में पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में जहीर, फरहान, शेख जीमल, अरसलान खान, फैजान, शोएब अंसारी, शाहबाज सलमान, कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल और राजा खान समेत कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, छह चाकू, मोबाइल फोन, बाइक और नकदी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।पुलिस...
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।मिली जानकारी के अनुसार, नवाडीह गांव निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चमघाटी के पास एक तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित...
हजारीबाग में रामनवमी के उल्लास के बीच हिंसा की घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जिले के अलग-अलग इलाकों में जुलूस के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार रात रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40 वर्ष) पर भुजाली से...
Ranchi: राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवाई फायरिंग की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का...
रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई खासतौर पर वाणिज्य विभाग में इमरजेंसी कोटा के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर की गई।छापेमारी के दौरान CBI ने चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत एक ठेकेदार के...
Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।जानकारी के अनुसार, बच्ची को मंगलवार रात करीब 8 बजे गांव में निकले मंगला जुलूस में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी...
Ranchi: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।घटना तोरपा के हिल चौक स्थित नगर भवन के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और गैस...
Ranchi: रांची जिले के पिठौरिया क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने बिजली विभाग के ग्रिड को ही अपना निशाना बना डाला। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने पिठौरिया स्थित बिजली ग्रिड में घुसकर करीब 1000 किलो कॉपर कॉइल की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी तब मिली जब ग्रिड में कार्यरत कर्मचारियों ने सुबह ड्यूटी के दौरान सामान गायब देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और...
Chatra: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित जंगल में एक 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मृतका की पहचान किशुनपुर मोहल्ला निवासी गीता देवी (50 वर्ष), पत्नी शीतल यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रोज की तरह महुआ चुनने के...
Ranchi: झारखंड में संगठित अपराध के खतरनाक नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने एयरपोर्ट थाना कांड संख्या-12/26 में गिरफ्तार 20 वर्षीय अपराधी अमन कुमार सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर के बयान के आधार पर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सोशल मीडिया से शुरू होकर देश-विदेश तक फैला हुआ है।फेसबुक से अपराध की दुनिया में एंट्रीपलामू जिले के चैनपुर का रहने वाला अमन पढ़ाई में तेज छात्र था और अकाउंट्स की अच्छी समझ रखता था।...
Bokaro: गोमिया में बीती रात एक बालू लदे ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों घटनाओं में शामिल ट्रैक्टर एक ही था, जो अवैध बालू ढुलाई के कारण तेज रफ्तार में था।पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के पास तुलबुल-खिजुरिया टांड़ के समीप हुई। बताया जा रहा है कि अवैध बालू लादकर ट्रैक्टर तेज गति से ललपनिया की...
Ranchi/Dhanbad: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब अपराध की दुनिया में नई डिजिटल चालें चल रहा है। पुलिस से बचने के लिए उसने पारंपरिक तरीकों को छोड़कर सोशल मीडिया का सहारा लिया है। हालिया जांच में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में छिपकर लड़कियों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपने गुर्गों से संपर्क साध रहा है।पुलिस के मुताबिक, “रेशमा परवीन” नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी के जरिए गिरोह का संचालन किया जा रहा है। इस प्रोफाइल...
Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इलाके के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी जारी है, जिससे यह आभास होने लगा है कि तस्करों के लिए यहां ‘रामराज’ जैसी स्थिति बन गई है।जानकारी के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) की खदानों से बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध निकासी की जा रही है। यह कोयला झारखंड से बाहर बिहार, उत्तर प्रदेश और...
Deoghar: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाया है। देवघर जिले के जसीडीह थाना के प्रभारी और एक एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।यह कार्रवाई जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय की शिकायत के आधार पर की गई है। आवेदक ने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत नोडल पदाधिकारी को अपनी शिकायत भेजी थी, जिसमें थाना प्रभारी दीपक...
Khunti: झारखंड पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का एरिया कमांडर और 1 लाख रुपये का इनामी नक्सली हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू (30 वर्ष) ने बुधवार को खूंटी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।हाबिल मुंडू ने झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी "नई दिशा" के तहत हथियार और कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया। उसके पास से तीन पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और दो वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।दशकभर से नक्सली...
Bokaro: झारखंड के बोकारो में इन दिनों गैंगस्टरों की धमक से भय और दहशत का माहौल बन गया है। अलग-अलग गैंगस्टरों द्वारा व्यवसायियों और उद्योगपतियों को धमकी देने की घटनाओं ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है। व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारीलोहा कारोबारी रितेश सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बोकारो स्टील सिटी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज में न...
Chatra: चतरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट कैंप की है, जहां मंगलवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि कैंप में तैनात जवान अपनी ड्यूटी और आराम में व्यस्त थे, तभी गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे। वहां...
Ranchi: आगामी त्योहारों को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीजीपी नताशा मिश्रा ने की, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। इस दौरान हर...
Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसला लगातार मिल रही शिकायतों और थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र लिया गया।एसएसपी राकेश रंजन ने मामले की गहन जांच कर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई सुनिश्चित की। बताया जा रहा है कि प्रकाश रजक के खिलाफ लंबे समय से गंभीर आरोप लग रहे थे। उन पर जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर अवैध लाभ...
धनबाद: धनबाद के भागाबांध और बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में सोमवार तड़के पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस पूरे मामले की कड़ी टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस (एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 12/26) से जुड़ी...
Ranchi: झारखंड में आगामी प्रमुख त्योहारों—ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी—को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी कड़ी में आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में एक अहम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल होंगे।बैठक में कानून-व्यवस्था को...
हजारीबाग: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग के पैराडाइज रिजॉर्ट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की।बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, रामनवमी महासमिति, शांति समिति और सद्भावना समिति के सदस्य उपस्थित थे।बैठक...
Bokaro: बोकारो–रामगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी वाहन व चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कोई...
Bokaro: जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। बोकारो के एक प्रमुख लोहा व्यवसायी रितेश सिंह से फोन कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में व्यवसायी ने सोमवार को बोकारो सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार रितेश सिंह के मोबाइल पर आए एक धमकी भरे कॉल...
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी भी घटना के काफी समय बाद दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) में देरी का स्पष्ट और ठोस कारण बताना बेहद जरूरी है। अदालत ने कहा कि यदि एफआईआर दर्ज करने में लंबे समय की देरी होती है, तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पीड़ित किसी विशेष परिस्थिति के कारण पहले शिकायत दर्ज नहीं करा सका।यह टिप्पणी झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी ने गिरिडीह के...
रांची/धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में घायल हुआ अपराधी कुबेर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच की एक अहम कड़ी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गिरोह वर्तमान में मिलकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे थे और इनके बीच संपर्क व समन्वय का काम कुबेर ही करता था।बताया जा रहा है कि कुबेर के माध्यम से ही “केएसएस” नाम का एक संगठन बनाया गया था, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर...
रांची/धनबाद: झारखंड में सक्रिय कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार सुबह धनबाद में चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गिरोह के लोकल हैंडलर कुबेर समेत दो बदमाशों को गोली लग गई।जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची, धनबाद समेत कई जिलों में रंगदारी व गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिलाने वाला कुबेर...
Ranchi: वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीजीपी कार्यालय की ओर से सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों में पुलिस को अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है।पुलिस मुख्यालय को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आम...
हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्टोन लोड हाईवा को रोककर उसमें आग लगा दी। इस घटना में हाईवा का इंजन और चेसिस पूरी तरह जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम–हरली पथ स्थित मुड़कट्टी चौराहे के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। बताया जाता है कि हाईवा...
Bokaro: बोकारो जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। चंद्रपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले के कई सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोर स्कूलों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान चुरा...
Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे करीब 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज धमाका हुआ और युवक...
लातेहार: झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को सुरक्षा बलों ने बड़ा झटका दिया है। लातेहार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर संगठन के खूंखार जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां और उसके सहयोगी बबलू राम को गिरफ्तार कर लिया है। मृत्युंजय भुईयां पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये और बबलू राम पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने इनके पास से एक एके-47 राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और नकदी बरामद की...
Latehar: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी (CPI-Maoist) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइया और 2 लाख रुपये का इनामी बबलू राम शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइया लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और उस पर अलग-अलग थानों में कुल 104 आपराधिक...
रांची: झारखंड में आपातकालीन सेवाओं को और तेज और प्रभावी बनाने के लिए राज्य पुलिस ने डायल-112 प्रणाली को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) के नेक्स्ट जेनरेशन फेज-II के बेहतर संचालन के लिए राज्य के सभी जिलों में तैनात अधिकारियों, कर्मियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।डीआईजी झारखंड जगुआर की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च से 23 मार्च तक अलग-अलग चरणों...
देवघर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप है।गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक लाभुक से...
रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित रंजिश के चलते पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 10 मार्च की रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके में एक घर में आग लगाने की घटना हुई थी। इस आगजनी में पूरे परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। मामले...
हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी प्रखंड में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर कब्जे को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। ताजा मामला राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय बलियांद की जमीन से जुड़ा है, जहां भू-माफियाओं पर विद्यालय की जमीन को अवैध रूप से बेचने की कोशिश करने का आरोप लगा है।इस मामले में ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने हजारीबाग के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और जमीन को सुरक्षित करने की मांग की है।दान...
गुमला: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) रांची की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में तैनात महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, विशुनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी सेरका गांव निवासी परमेश्वर सिंह ने एसीबी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि ग्राम सभा के माध्यम से उनकी निजी जमीन पर बने कुएं की...
Kodarma: कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने चंदवारा थाना के एक एसआई को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, चंदवारा थाना में पदस्थापित एसआई एक मामले में मदद करने के बदले शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने हजारीबाग एसीबी से की। शिकायत की...
Ranchi: राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की सूची जारी की गई है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस...
हजारीबाग: जिले में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को एक बार फिर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बार कुख्यात अमन साहू गैंग से जुड़े राहुल दुबे के नाम का इस्तेमाल कर ट्रांसपोर्टरों को फोन और मैसेज के जरिए डराने की कोशिश की गई है। मामले के सामने आने के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों में भय का माहौल है। वहीं धमकी भरे मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।वायरल मैसेज के मुताबिक बड़कागांव...
Bokaro: धनबाद में आतंक का पर्याय बन चुका गैंगस्टर प्रिंस खान अब पड़ोसी जिला बोकारो में भी अपनी गतिविधियां फैलाने की कोशिश कर रहा है। विदेश में बैठकर अपने गिरोह के जरिए रंगदारी और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने वाला प्रिंस खान अब बोकारो के एक बड़े व्यवसायी को धमकी देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है।ताजा मामला बोकारो के बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां बीएमडब्ल्यू कंपनी से जुड़े काम करने वाले व्यवसायी सुरेश सिंह...
Bokaro: झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्थरकट्टा चौक इलाके में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और मौके पर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पहचान के लिए पुलिस के साथ गया युवक कुणाल सिंह भी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।जानकारी के...
Ranchi: राजधानी रांची में रश्मि कंसंट्रेशन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ग्रामीण एसपी ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में मृतक की प्रेमिका रोशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार विजय दास और रोशनी देवी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब विजय ने शादी से...
Ranchi: राजधानी रांची में ग्रामीण एसपी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर रश्मि कंसंट्रेशन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या मामले का खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका रोशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार किया है.ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुपरवाइजर विजय दास और रोशनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. विजय दास द्वारा शादी से इनकार करने के बाद रोशनी देवी ने अपनी बहन और भाई...
Hazaribagh: हजारीबाग में आगामी ऐतिहासिक रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में जिले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया.पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी रखी गई और लोगों से शांति व...
Ranchi: रांची के रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कब्जा करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है. इस मामले में कई पूर्व अंचल अधिकारियों (सीओ), अंचल निरीक्षकों (सीआई) समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसीबी मुख्यालय पहुंचकर जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और जमीन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी बारीकी...
Ramgarh: झारखंड के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कदम उठाते हुए चार पुलिसकर्मियों—श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन—को निलंबित कर दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वयं रजरप्पा मंदिर परिसर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।निकास द्वार पर हुआ था विवादप्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रजरप्पा मंदिर...
Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। HEC गोल चक्कर स्थित स्मार्ट सिटी शेड के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास के रहने वाले थे।...
Ranchi: राजधानी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें रेस्टोरेंट के एक वेटर की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार अपराधी रेस्टोरेंट के पास पहुंचते हैं। इसके बाद उनमें से एक अपराधी रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर फायरिंग करता है।...
Ramgarh: रामगढ़ जिले में रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री Yogendra Prasad के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छत्तरमांडू के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने मंत्री की एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।मिली जानकारी के अनुसार मंत्री योगेंद्र प्रसाद रांची से सरकारी कार्य निपटाकर अपने आवास लौट...
धनबाद: कोयलांचल के वासेपुर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कुख्यात अपराधी Prince Khan और Faheem Khan के परिवार के बीच तनाव अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों के बीच धमकी भरे वीडियो और जवाबी बयान सामने आने से इलाके में संभावित गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।वायरल वीडियो में धमकीहाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस खान कथित तौर पर फहीम खान...
Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के कमरे में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो युवक फंदे से लटका मिला। यह देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना...
Ranchi: झारखंड की लाइफलाइन मानी जाने वाली रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चूटूपालू घाटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद घाटी में वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और सड़क के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।दो हिस्सों में बंट गया ट्रेलरप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और घाटी के घुमावदार मोड़ पर...
Ranchi: झारखंड में कभी खौफ का पर्याय रहा नक्सलवाद अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिख रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन और बढ़ते दबाव के कारण नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र काफी सिमट गया है। ताजा खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मध्य जोन से लेकर कोयल शंख जोन तक अब सिर्फ 12 सक्रिय नक्सली ही बचे हैं।हालांकि संख्या कम होने के बावजूद ये नक्सली अत्याधुनिक हथियारों जैसे AK-47 और AK-56 राइफल से लैस हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अभी भी सतर्क...
Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रिवरसाइड बुधबाजार निवासी सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली और एक खाली मैगजीन बरामद किया है।मामले की जानकारी देते हुए पतरातु एसडीपीओ ने बताया कि रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि 4 मार्च को होली के...
Ranchi: Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को लेकर अहम सूचना जारी की है। यह निर्णय खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में Jharkhand High Court में याचिका दायर की थी।हाईकोर्ट के 20 फरवरी को दिए गए आदेश के अनुपालन में आयोग ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का विशेष अवसर दिया है। आयोग के अनुसार, संबंधित याचिकाकर्ता 7...
Ranchi: रांची में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद एकरा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन Ayatollah Ali Khamenei की मौत से जुड़ी खबरों को लेकर किया गया, जिस पर लोगों ने नाराज़गी जताई।नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने Benjamin Netanyahu और Donald Trump के पोस्टर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की...
Ranchi: रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज के बाजार टांड में हुए दुकानदार विजय केसरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव और भोला सोनी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, यही अपराधी होली से ठीक एक दिन पहले अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद स्थित एक शराब दुकान पर भी फायरिंग की घटना में शामिल थे। शराब की मांग को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने दुकान पर करीब...
नई दिल्ली: महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून बेहद सख्त है। कानूनी प्रावधानों और अदालतों के कई फैसलों ने यह साफ कर दिया है कि छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास जैसे अपराध समय बीतने से खत्म नहीं होते। अगर किसी महिला या लड़की के साथ वर्षों पहले भी ऐसी घटना हुई हो, तो आरोपी के खिलाफ बाद में भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है।अदालतों का मानना है कि कई बार सामाजिक दबाव, बदनामी...
Palamu: पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में बच्चा चोर होने के शक में एक बुजुर्ग और एक महिला के साथ भीड़ द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे सुदना स्थित अधोर आश्रम के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला रात के समय सुदना इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने...
Ranchi: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गेतलसूद में कंपोजिट शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोविंद यादव और भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, 3 मार्च की रात शराब को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने गेतलसूद स्थित शराब दुकान पर पहुंचकर...
रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक जगय मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक जगय मुंडा खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है...
रांची: झारखंड में इस बार होली का त्योहार कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जहां एक ओर लोग रंगों के उत्सव में डूबे थे, वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या, फायरिंग, हादसे और आत्महत्या की दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। पाकुड़, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, गुमला और धनबाद में हुई इन घटनाओं में कुल 11 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिससे कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं।पाकुड़ में बेटे को बचाने की कोशिश...
रांची/अनगढ़ा: राजधानी रांची के अनगढ़ा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेतलसूद चौक के पास स्थित एक शराब दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। सूचना के अनुसार बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते...
रांची: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के उद्देश्य से संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।प्रशासन की...
रांची: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है, जबकि शहर में गश्ती भी तेज कर दी गई है।जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आम जनता से अपील की है कि होली को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि...
रांची: होली के मौके पर ब्राउन शुगर की सप्लाई की तैयारी में जुटे एक कुख्यात तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी सूचना एसएसपी को दी थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। निर्देश के आलोक में प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापेमारी की गई।पुलिस टीम ने सुखदेवनगर...
हजारीबाग: होली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 24 घंटे इलाज की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) के इमरजेंसी विभाग में चौबीसों घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध रहेगी। यहां चर्म रोग और...
Hazaribagh: जिले में हाल के दिनों में बढ़ी छिनतई और झांसा देकर गहने ठगने की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी ने सदर एसडीपीओ तथा विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में सदर थाना, लोहसिंघना थाना, बड़ा बाजार ओपी और कोर्रा थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान हुई छिनतई और धोखाधड़ी की घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। डीआईजी ने हर मामले की वर्तमान स्थिति और...
Ranchi: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें चाकूबाजी और जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था।पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा करने...
रातू (रांची): थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के पास एक जंगली हाथी के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए जुट गए...
Ranchi: राजधानी रांची में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। शहर के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस ऑपरेशन में कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि शहर के कुछ इलाकों में किराए के मकानों, लॉज और होटलों की आड़ में सेक्स रैकेट का...
मिडिल ईस्ट में हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार को United States और Israel ने ईरान के कई ठिकानों पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के बाद पूरे क्षेत्र में टकराव का खतरा और गहरा गया है। इजरायल ने इसे अमेरिकी नेतृत्व में चलाया गया अभियान बताया, वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे बड़ा कॉम्बैट ऑपरेशन करार देते हुए कार्रवाई की पुष्टि की। हमलों के दौरान ईरान के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें...
Ranchi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार सुबह एक आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया।जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन के तहत घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हो...
Ranchi: राज्य में लेवी वसूली, फायरिंग और धमकी की बढ़ती घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में हालिया आपराधिक घटनाओं, विशेषकर संगठित गिरोहों की सक्रियता पर चर्चा हुई। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में धमकी, लेवी वसूली, आगजनी या तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज हैं, उनकी जांच में तेजी लाई जाए...
Ranchi: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।शुक्रवार को आईजी अभियान की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होली के मद्देनजर किसी भी जिले में पुलिस बल की कमी नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते...
Ranchi: राजधानी रांची में थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ हुई अभद्रता के विरोध में पुलिसकर्मियों ने सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के आह्वान पर 28 फरवरी से 2 मार्च तक पुलिस जवान और अधिकारी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।बताया गया है कि यह घटना झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हुई, जहां कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थाना प्रभारी के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि जब्त वाहन छोड़ने के दबाव...
Ranchi: राँची नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड-25 का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। बैलेट पेपर में डुप्लीकेट स्टाम्प के इस्तेमाल के आरोप के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कुछ प्रत्याशियों ने मतगणना के दौरान बैलेट पेपर पर एक जैसे स्टाम्प की छाप होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे मतदान की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।विवाद बढ़ने के बाद वार्ड-25 के सभी प्रत्याशी झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के...
Ranchi: बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान 9 चोरी की मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो के रूप...
Ranchi: राजधानी राँची के हटिया क्षेत्र में मंगलवार को एक जंगली हाथी के प्रवेश करने से इलाके में हड़कंप मच गया। हाथी के रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस द्वारा माइकिंग कर नागरिकों से घरों में रहने और हाथी के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।घटना की जानकारी...
Ramgarh: जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर स्थित एक स्टोन क्रशर परिसर में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी। आगजनी की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है, जिस पर जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद)...
Bokaro: Bokaro Steel City के सेक्टर-6 इलाके में एक युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर परिवार, पत्नी और पुलिस के बीच अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है, हादसे का या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोपमृतक की पत्नी, जो पिछले कई महीनों से मायके में रह रही है और गर्भवती बताई जा रही...
Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में यह बात सामने आई है कि कथित तौर पर घोटाले से अर्जित रकम को राज्य के बाहर भी निवेश किया गया।जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उत्पाद विभाग में सचिव पद पर रहते हुए आईएएस मनोज कुमार पर आरोप है कि ओवर प्राइसिंग से होने वाली अवैध कमाई को पहले अपने करीबी रिश्तेदार के...
Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूहुरू मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान पड़े कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने वीरान पड़े कुएं में एक शव को तैरते देखा। इसके बाद तुरंत बड़ा बाजार थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके...
Patratu: पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड पंचायत के बेती मोड़ के समीप बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। वहीं बोलेरो सवार को मामूली चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त...
New delhi: राजधानी Delhi के बाहरी उत्तरी जिले के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।घर के भीतर मिला परिवार का शवप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना घर के अंदर ही अंजाम दी गई। पड़ोसियों को जब लंबे समय...
Bokaro: रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं।आरपीएफ, जीआरपी और बालीडीह थाना पुलिस की समन्वित कार्रवाई के तहत आरोपी भोलू कर्मकार को मनसा सिंह गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, जैकेट और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।जांच में सामने आया है कि आरोपी...
Ranchi: Jharkhand सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट घोषित करते हुए आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। कुल 11,038.53 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट में जेलों के आधुनिकीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन, उग्रवाद प्रभावित इलाकों के विकास और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है।जेलों में 5G जैमर और मोबाइल डिटेक्टर की स्थापनाराज्य की विभिन्न जेलों में अब 5G सेल फोन जैमर और मोबाइल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य...
Dumka: झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित DIG कार्यालय के पास बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह सुबह डीआईजी आवास के समीप से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर...
Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार देर रात करीब 1:30 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राज्य की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई है, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन...
Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के समीप रविवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस वारदात से स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। अज्ञात अपराधियों ने स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के पास खड़े सचिन यादव नामक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। गोली लगते ही युवक...
Ranchi: खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार में 19 फरवरी को हुई आसिफ अंसारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि 15-16 साल पुराने प्रेम प्रसंग से उपजी ईर्ष्या और बदले की भावना का परिणाम थी। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस के नेतृत्व में गठित...
Ranchi: नगर निकाय चुनाव के बीच राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मोरहाबादी स्थित कैंप सेंटर की बताई जा रही है, जहां चुनाव कर्मियों को ठहराया गया था।जानकारी के अनुसार, कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तुरंत उपचार की व्यवस्था कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शनघटना...
Bokaro: चास नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार थमते ही बोकारो पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।इसी कड़ी में गरगा पुल के समीप बनाए गए चेक नाका पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने स्वयं किया। उनके साथ सिटी डीएसपी...
Ranchi: Jharkhand High Court ने Birla Institute of Technology Mesra के छात्र राजा पासवान की हत्या से जुड़े मामले में अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने इस प्रकरण में आरोपित छात्र निपुन तिर्की को सशर्त जमानत दे दी है, साथ ही कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी करते हुए उसे लापरवाह करार दिया है।मामले की सुनवाई न्यायाधीश Sanjay Prasad की अदालत में हुई। निपुन तिर्की 23 नवंबर से न्यायिक हिरासत में था। कोर्ट ने उसे 15 हजार रुपये...
Gumla: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। करीब एक महीने से फरार चल रहे चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार को शनिवार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी से बचते रहे, आखिरकार चढ़े हत्थेसूत्रों के मुताबिक, दरोगा अशोक कुमार गिरफ्तारी की आशंका के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहे थे। एसीबी टीम उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए थी। गुप्त...
Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडा चौक स्थित एक आभूषण दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात उड़ा लिए।दुकान संचालक अशोक भदानी ने बताया कि वह बीते मंगलवार से दुकान बंद कर Jamshedpur गए हुए थे। शनिवार को जब वह Jhumri Tilaiya लौटे और दुकान खोली, तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। निरीक्षण करने...
Siliguri: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर की खेप जब्त की है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्ति नगर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से क्या बरामद हुआ?पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 451 ग्राम ब्राउन शुगर, 19 हजार रुपये नकद और सिक्किम नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान जयहेदुल्ला मोमिन, इफतारूल और...
Ranchi: Stephen Marandi ने विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन अपनी ही सरकार को घेरते हुए मईयां सम्मान योजना और सहिया कार्यकर्ताओं के मानदेय पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जहां मईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये दिए जा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य सहिया को केवल 2000 रुपये मिलते हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सहिया का मानदेय बढ़ाने की मांग की।दरअसल, सदन में Nirmal Mahto ने भी सहिया कार्यकर्ताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सहिया...
Ranchi: अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने मांडर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के रैपर, ढक्कन और पैकिंग सामग्री...
Ranchi: Jharkhand में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ राज्य सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में बीते 14 महीनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 14 मुठभेड़ की घटनाएं दर्ज की गई हैं।इन कार्रवाइयों में आत्मरक्षा और जवाबी फायरिंग के दौरान 5 कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि 12 अपराधी घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मारे गए अपराधियों में अमन साहू, उत्तम...
हजारीबाग: जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। Hazaribagh के उपायुक्त (DC) के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने इसे पूरी तरह अवैध और भ्रामक बताते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त फेसबुक प्रोफाइल का जिला प्रशासन या उपायुक्त कार्यालय से किसी भी प्रकार का...
Ranchi: राजधानी रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक अमीन को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमीन जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के नाम पर आवेदक से घूस की मांग कर रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, जमीन मापी से संबंधित कार्य के लिए पीड़ित ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में अमीन ने 8 हजार रुपये की मांग की।...
Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास चौक के पास 13 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी पारस राणा ने पूरे मामले की जानकारी दी।सिटी एसपी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर राहुल ने अपने गुर्गों को भेजा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार...
Ranchi: झारखंड के चर्चित गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। झारखंड हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए विकास तिवारी समेत सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 103 पन्नों के विस्तृत आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करने में विफल रहा।गवाहों के बयानों में विरोधाभाससुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खाते। किसी ने...
Ranchi: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाईर टोली तिगरा गांव में एक कुएं से दो बुजुर्गों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हादसा मानते हुए यूडी केस दर्ज किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.लोटा-पानी कार्यक्रम में आए थे दोनोंमृतकों की पहचान जरिया बेड़ो निवासी बंधन भगत (50 वर्ष) और पुनई उरांव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों रविवार...
Hazaribagh: हजारीबाग जिले में नशाखोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.कटकमदाग में गुप्त सूचना पर छापेमारी16 फरवरी 2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री...
Giridih: जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डीएसपी (साइबर) आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी. गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया.गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आशीष मंडल, रंजीत कुमार मंडल और रामेश्वर मंडल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, तीनों लंबे...
Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा में ‘हिट एंड रन’ जैसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक मामूली विवाद के बाद मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. आरोप है कि इसके बाद युवक को कार की बोनेट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक सड़कों पर घुमाया गया.जवानों पर भी चढ़ाने की कोशिशरास्ते में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो चालक ने उन्हें भी धक्का मारने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों...
Ranchi: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने उग्रवाद, आतंकवादी हिंसा और सीमा पर गोलीबारी जैसी घटनाओं से प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब इन बच्चों को उच्च शिक्षा और देखभाल के लिए मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी.डीजीपी कार्यालय के निर्देशानुसार, पहले संचालित हो रही National Foundation for Communal Harmony (NFCH) की योजना को बंद कर दिया गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के फैसले के बाद इसके सभी लाभार्थियों को अब महिला एवं बाल...
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय ने 521 करोड़ रुपये के कथित एमएलएम/पोंजी फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मैक्सीज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों चंद्र भूषण सिंह व प्रियंका सिंह की लगभग 11 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं.यह जांच झारखंड पुलिस द्वारा जमशेदपुर के साकची और गोविंदपुर थानों में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. आरोप है कि कंपनी ने...
Dumka: दुमका जिले में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. मामला दुमका के नौखेत पहाड़ इलाके का है, जहां अपराधी ठेकेदारों से लेवी वसूलने की साजिश रच रहे थे.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, माधव आचार्य और नरेश कुमार मंडल के रूप में हुई है. तीनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा...
Hazaribagh: Jharkhand के Hazaribagh जिले में सोमवार को दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई. बड़कागांव प्रखंड के बाबूपाड़ा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान वकील राम और झुनिया देवी के रूप में हुई है. दोनों स्थानीय शिक्षक रामविलास दास के माता-पिता बताए जा रहे हैं.सुबह ग्रामीणों ने देखा संदिग्ध हालातबताया जाता है कि सोमवार सुबह काफी देर तक घर से कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों को...
Ranchi: राजधानी रांची में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य शहर के एक ठिकाने पर इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके...
Palamu: झारखंड के पलामू जिले में पांच साल पुराना एक अनोखा मामला फिर से चर्चा में आ गया है. वर्ष 2021 में हुई एक मुर्गी की मौत को लेकर अब 2026 में पुलिस ने जांच शुरू की है. इस मामले में गांव के मुखिया और उसके बटाईदार पर मुर्गी की हत्या और मारपीट का आरोप लगाया गया है.यह पूरा मामला पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव का है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में गांव में अंधविश्वास...
Dumka: दुमका जिले में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.घटना का क्रमपुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला अपनी बच्ची के साथ वीर कुंवर सिंह चौक के पास थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और दोनों को पास ही एक सुनसान जगह ले गया. सदर के...
Ranchi: नोएडा के थाना सेक्टर 39, नोएडा क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर युवक और युवती के शव बरामद किए गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर दोनों शव बाहर निकाले.तलाशी के दौरान कार से एक पिस्टल और दो खाली खोखे मिले. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को...
Bokaro: बोकारो जिले में अफवाह के चलते भीड़ की हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। संभल (उत्तर प्रदेश) से आए पांच साधु बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर की यात्रा पर थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों...
Jamshedpur: महाशिवरात्रि के मौके पर जमशेदपुर के आसपास स्थित दलमा वन्यजीव अभयारण्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. इसी को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि पर्व के दिन पहाड़ियों और जंगल के रास्तों से होकर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ प्रबंधन, आपात चिकित्सा सुविधा, यातायात नियंत्रण और वन्यजीवों से संभावित...
hazaribagh: जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने कहर बरपा दिया. देर रात 1 से 2 बजे के बीच हुए हमले में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है.कैसे हुआ हादसास्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथियों का झुंड बोकारो और रामगढ़ की सीमा से होते हुए चुरचू क्षेत्र में पहुंचा. अनाज...
Dhanbad: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से फरार चल रहा था और आखिरकार उसे Ranchi से दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को धनबाद लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.इस मामले का खुलासा सिटी एसपी Ritwik Srivastava ने प्रेस ब्रीफिंग में किया. उन्होंने बताया कि बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/25 और 11/26 में वांछित चल रहे...
Ranchi: झारखंड की Jharkhand Staff Selection Commission द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस केस के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को Criminal Investigation Department (Jharkhand Police) ने Patna, Bihar से गिरफ्तार कर लिया है.काफी समय से फरार चल रहे अनीश को परीक्षा के दौरान हुए कथित पेपर लीक का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी...
Ramgarh: रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ढलान पर उतरते समय कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया और वह आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई, जिसमें फंसे चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।कैसे हुआ हादसा?जानकारी के मुताबिक, कंटेनर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था। चुटूपालू घाटी उतरते समय अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो...
Patna: Purnia में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. कोर्ट आने-जाने वाली मुख्य सड़क अस्थायी रूप से सील कर दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे के बाद यह धमकी भरा ईमेल मिला. सूचना...
Ranchi/Dehradun: झारखंड के चर्चित डॉन अखिलेश सिंह के आपराधिक गुरु रह चुके विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई है. यह वारदात देहरादून में हुई, जहां जिम से लौटते वक्त सिल्वर सिटी मॉल के पास बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. हमलावरों ने नजदीक से तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.कैसे हुई वारदातप्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दो हमलावर पैदल आए और पिस्टल से फायरिंग कर फरार हो गए....
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आधी रात मानवता की मिसाल देखने को मिली. केरल से मरीज लेकर आए एक एम्बुलेंस चालक से परिजनों ने भुगतान किए बिना ठगी कर ली और फरार हो गए. अजनबी शहर में फंसा चालक मदद के लिए भटक रहा था.गश्त के दौरान राकेश रंजन की नजर अल्बर्ट एक्का चौक पर परेशान चालक पर पड़ी. उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर पूरी बात सुनी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. चालक को सुरक्षित रूप से बरियातू थाना...
Latehar: झारखंड का लातेहार जिला, जिसे कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, अब पूरी तरह उग्रवाद मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है. केंद्र सरकार ने देश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है, लेकिन एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस इस लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है.नक्सलियों के खिलाफ अंतिम अभियान शुरूजिले में बचे-खुचे उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक...
Sahebganj: साहिबगंज जिले के बारहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल के आयुष की मौत से सनसनी फैल गई. कुछ दिन पहले गांव के पास स्थित तालाब से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आयुष के रूप में हुई. पहले मामला हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया.मां और ममेरे भाई का रिश्ता बना मौत की वजहपुलिस जांच में पता चला कि आयुष की मां मीनू देवी और उसके ममेरे...
Pakud: पाकुड़ के इलामी गांव में गुटखा नहीं मिलने पर शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा बन गया। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को अवैध हथियार रखने और जान से मारने की धमकी देने का दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई है.मामूली बात पर भड़का था आरोपीघटना 5 नवंबर 2020 की है. इलामी गांव निवासी इमादुरुल रहमान के बेटे अबुल कलाम आजाद अपनी किराना दुकान पर बैठे थे. तभी गांव का ही सलीम...
Ranchi: राजधानी रांची के कोकर डीसलरी पुल के पास सब्जी मार्केट के समीप आज एक सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटना में शामिल वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया.फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी...
Ranchi: राजधानी रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई.मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और पुलिस टीमधमकी की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और कोतवाली डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर...
Ramgarh: रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला में उस वक्त दहशत फैल गई, जब कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. करीब 8–9 राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.दूसरे कारोबारी के घर भी फायरिंगबदमाशों ने सिर्फ एक घर को निशाना नहीं बनाया. सेल संचालक नीतीश कुमार के घर पर भी गोलियां चलाई गईं. इसके अलावा...
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. बुधवार को चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी (रेलवे कॉलोनी के पास) में एक बेकाबू थार जीप ने सड़क किनारे चल रहे और खड़े कई लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गएतेज रफ्तार बनी हादसे की वजहप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार जीप काफी तेज रफ्तार में थी और रेलवे...
Palamu: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 11.02.2026 को मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम करमा और गरवट के जंगली इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई.वन भूमि पर लगी थी अवैध खेतीजानकारी के अनुसार, वन भूमि पर करीब 06 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की खेती की जा रही थी. संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल को विनष्ट कर दिया.पुलिस...
Latehar: लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. उग्रवादी संगठन TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सक्रिय सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली आदेश गंझू को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और उग्रवादी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया था. जानकारी मिली थी कि...
Ranchi: राजधानी में देर रात हुई हिंसक घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया. सड़कों पर खुलेआम मारपीट, गाड़ी से कुचलने की कोशिश और पुलिस को टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने वाले अब कानून के शिकंजे में हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरफान अंसारी (30) और इस्तियाक अंसारी (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.किन्नरों से विवाद के बाद बेकाबू हुई...
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी पु०नि० मो० फारूक के नेतृत्व में, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लखनुडीह पारटोल रोड स्थित ग्राम डिगवाडीह से करीब 200 मीटर दक्षिण, बाँस झुड़ के पास की गई.इस कार्रवाई में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. मौके से चार साइबर अपराधियों को...
Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाभी ने अपने ही देवर को चाय में ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गीता देवी और शंकर नायक के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था. इसी बीच शंकर नायक अपनी शादी के लिए लड़की देखने लगा, जो उसकी चचेरी...
Ranchi: रांची पुलिस को लापता बच्चों की तलाश के अभियान में एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है. डोरंडा क्षेत्र से 4 फरवरी को लापता हुई 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो को पुलिस ने 10 फरवरी को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, नेहा टोप्पो के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने डोरंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही रांची के एसएसपी...
Ranchi: झारखंड में पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के सभी 606 थानों को हाईटेक बनाने की तैयारी है. इसके तहत JAP-IT ने 8,854 CCTV कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है. करीब 134 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से अब थानों का हर कोना ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेगा.टेंडर प्रक्रिया और अहम तिथियांपरियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने...
Ranchi: रांची के कटहल मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से करीब 9 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि यह चेकिंग अभियान चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई. नकदी मिलने...
Ranchi: राजधानी रांची में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को कुचलते हुए कहर बरपाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने कई लोगों को चपेट में लेने के बाद रुकने के बजाय और तेज रफ्तार पकड़ ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर कार का पीछा शुरू किया. जिले के कटहल मोड़ स्थित बास्की गांव...
Ranchi: बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹10,100 नकद बरामद किए गए हैं.कैसे हुई कार्रवाईपुलिस को सूचना मिली थी कि सिमरा रेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री हो रही है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई....
Ranchi: 31 जनवरी की शाम हरिहर महतो यह कहकर घर से निकला था कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटा। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी शाम होगी।साधारण युवक, दर्दनाक अंतहरिहर एक आम युवक था, जो अपने परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह भरोसे के एक रिश्ते में फंस गया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।सबूतों ने...
Ranchi: पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार और पांकी थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर बड़ी कार्रवाई की गई. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कऊवल जंगल में वन भूमि पर करीब 1.5 एकड़ में लगी फसल को पुलिस ने तीन ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया. वहीं पांकी थाना क्षेत्र के पुंडरू व आबून जंगल में वन भूमि की करीब 4 एकड़ और गैर मजरूआ भूमि की 1 एकड़,...
सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय व्यक्ति हरिहर महतो के सर को धर से अलग कर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है, मृतक हरिहर महतो का शव सिर धड़ से अलग कांची नदी किनारे सोनाहातू पुलिस ने बरामद किया है, बताते चलें की विगत 31 जनवरी की शाम हरिहर महतो अपने घर से निकला था उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं था, मामले को लेकर बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश की अगुवाई में सोनाहातु पुलिस लागातार लापता हरिहर...
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 देसी अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर...
बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातु सुटीलौंग के बीच एक नवनिर्मित कुंआ में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबे होने की सूचना ग्रामीणों ने बुंडू पुलिस को दी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंडू इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा की अगुवाई एफ एस एल की टीम के साथ बुंडू पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कुंए से बाहर निकाली। और एफ एस एल की टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए।प्रथमदृष्टया व्यक्ति के मौत किस कारण से हुई इसका पता नहीं चल...
रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन भवन से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसी अपार्टमेंट में पेंट-पुट्टी का काम करने वाले वसीम मंसूरी के रूप में हुई है, जो 2 फरवरी से लापता था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।इस संबंध में मृतक के पिता जसीम मंसूरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर वसीम के साथ काम करने वाले...
रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमकी ईमेल के जरिये भेजी गई थी, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। प्रवेश को सीमित किया गया और झारखंड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही...
बुंडू के मांझीटोली स्थित एक खलिहान में आग लगने से सारा धान, पुआल, दो मोबाइल तथा कई मुर्ग़े जलकर राख हो गए । घटना बुधवार रात लगभग दो - ढाई बजे की बताई जाती है । बताया गया कि उक्त खलिहान मांझीटोली निवासी बुधराम उराँव की है । घटना में बुधराम उराँव के दो बच्चे भी झुलसने से बच गए । जब आग लगी उस समय दोनों बच्चे खलिहान में ही कुम्बा बनाकर उसमें सो रहे थे । दोनों भाई...
झारखंड में अपने कॉरिडोर से भटक कर ग्रामीण क्षेत्र की आबादी के बीच घुस आए हाथियों का एक झुंड अपना आतंक और कहर लगातार बरपा रहा है और इनके आक्रमण का शिकार होकर ग्रामीण तवाह बर्बाद होने लगे हैं और बेमौत मारे जा रहे हैं। गोमिया क्षेत्र के बड़की पुननी में हाथियों ने एक बार और कहर बरपाया है तीन लोगों की जान ले ली है जिसमें दो महिलाए और एक पुरुष हैं जबकि एक महिला को बुरी तरह से...
लातेहार जिला मुख्यालय के आसपास के गांव में एक आवारा पागल कुत्ते ने बीते मंगलवार को एक ही दिन में कल 32 बच्चों सहित ग्रामीणों को काटा। जिनका इलाज सदर अस्पताल लातेहार में किया गया एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। मामले पर बुधवार की शाम 5:00 बजे लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कल 32 लोगों को कुत्ते ने काटा था...
खूंटी जिला अंतर्गत चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सह एदेल संगा पड़हा के राजा सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने कल शाम गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त सोमा मुंडा अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक पर सवार थे और उनके पीछे उनकी पत्नी बैठी थी। अक्सर सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ ही बाहर निकलते थे। घटना के बाद पत्नी ने थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और...
बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिर दर्द और आम लोगों के लिए खौफ बने एक शातिर चोर बबलू उर्फ भाटिया को आखिरकार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करने के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक को सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को गठन करना पड़ा। इस टीम में तीन इंस्पेक्टर,चार सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार, और 6 पुलिसकर्मियों को शामिल करके कल 16...
पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा महिला को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी(29) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अंगवाली निवासी विनोद रविदास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति समेत ससुराल के लोग दहेज...
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो बच्चे शुक्रवार शाम से लापता है। दोनों बच्चे भाई बहन है जिनकी तलाश न सिर्फ परिजन और स्थानीय लोग बल्कि पुलिस भी कर रही है। हालांकि अबतक बच्चों का कोई भी सुराग जानकारी नहीं मिल पाई है। आखिरी बार बच्चों को शुक्रवार को शाम 4 बजे देखा गया था जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए बच्चों में अंश उम्र 05 वर्ष जबकि अंशिका उम्र...
1 जनवरी 2026 को रात 22:45 बजे सुखदेव नगर थाना अंतर्गत मधुकम रुड़गीड़ा के पास नूतन लिंडा के द्वारा घर में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का अवैध खरीद-बिक्री किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम गठित कर नूतन लिंडा के मधुकम रुड़गीड़ा स्थित घर पर छापा मारा गया। घर से 1.052 किलो ग्राम गांजा और 2,71,000 रुपये नकद बरामद किए गए। जिसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनका...
नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा. शहर के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट के आसपास भी गहन जांच की गई. इसके अलावा, प्रमुख सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को नए साल के जश्न के दौरान...
हजारीबाग केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार, धनबाद के बताए जा रहे हैं कैदी, कैदी फरार होने की सूचना के बाद प्रशासन सख्ते में कई आला अधिकारी पहुंचे केंद्रीय कारा जांच जारी । ये कौन कैदी है किस मामले में सजा काट रहे थे या फिर विचाराधीन थे इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने नहीं दी है घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को शकते मे ला दिया है.यह जेल हाई सिक्योरिटी माना जाता है. जहां खूंखार कैदी और नक्सलियों को रखा...
बांग्लादेश में भड़की ताज़ा हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों का व्यापक असर पश्चिम बंगाल में देखा जा रहा है। कोलकाता और सीमावर्ती जिलों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हुई निर्मम हत्या के बाद जहां बांग्लादेश सुलग रहा है वहीं इसके विरोध की आंच अब बंगाल तक पहुंच चुकी है... जिसके बाद 23 दिसंबर 2025 को कोलकाता में भारी विरोध प्रदर्शन हुए। विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं...
बोकारो के जयंत अपहरण कांड के दुखद पटाक्षेप ने बोकारो को हिला कर रख दिया है और इसे मानवता को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना के रूप में देखा जा रहा है। जिस बेरहमी से इस कांड को अंजाम दिया गया उसने बोकारो के लोगों को उबालकर रख दिया है और लोग सड़क पर उतर कर बिरसा चौक के पास सड़क जाम कर चुके हैं। इस कांड के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर लोगों का गुस्सा...
ग्रामीण एसपी ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ महिला ने जमीन कारोबारी के कहने पर अंजाम दिया था जिसमें जमीन कारोबारी समेत पांच शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है गिरफ्तार आरोपियों में नसीहा खातून जमीन कारोबारी साबिर खान मोहम्मद नसीम इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल हैं प्रशासनिक पूछताछ के दौरान आरोपी महिला नासिर खातून से पता चला है कि आरोपी महिला नसीहा खातून और नसीम खान के...
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को तीखी चोट दी है। बीती रात करीब 10 बजे मिली गुप्त सूचना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम बनाई गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर रातभर चली कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम अनिकेत कुमार उर्फ सिनु, उसकी पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु, अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी...
लातेहार जिला के लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र की दो महिलाओं से बेटा बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में लातेहार सदर थाना क्षेत्र पांडेयपुरा निवासी मदन लोहरा ने धीरे-धीरे कर तीन-तीन लाख रुपए की ठगी किया है। जिसकी शिकायत दोनों महिलाओं ने लातेहार जिला प्रशासन के जन सेतु ऐप पर किया था । इसके बाद प्रशासन हरकत में आई और मामले की जॉच शुरू किया। इसी क्रम में लातेहार श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास पदाधिकारी लातेहार संतोष...
परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को तोड़ने का मामला उग्र रूप लेता जा रहा है। गुमला जिला में स्टेडियम में लगे अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को बुलडोजर से जमींदोश कर दिया गया था जिसके बाद अल्बर्ट एक्का फाउंडेशन ने इसका घोर विरोध अल्बर्ट एक्का चौक स्थित प्रतिमा के सामने किया हाथों में तख्तियां लेकर गुमला जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे उन्होंने कहा कि अगर प्रतिमा को हटाना था तो नियम के तहत हटाना चाहिए...
हजारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर स्थित एक घर में पहुची NIA की टीम, अहले सुबह से 4 गाड़ियों में पहुची 6 सदस्यीय टीम सीआरपी के जवानों के साथ पहुचीं कर रही जांच । मामला शाहनवाज से जुड़ा हुआ है , जिसे 2023 में पुणे से गिरफ्तार किया गया था , आतंकी संगठन का सक्रिय सदस्य होने की बात सामने आई थी ।फिलहाल पिछले 8 घंटे से ये जांच जारी है ।...
लातेहार में 24 घंटे सातों दिन सेवा देने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम बेदी के स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही के कारण हुई है प्रसूता की मौत। घटना के संबंध में सदर प्रखंड लातेहार के बिंदी पंचायत अंतर्गत ठेकीटार टोला निवासी मृतका परसुता चिरागों देवी के पति संदीप उराव ने मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बताया कि बीते 7 दिसंबर को रात में पत्नी को परसों पीड़ा उत्पन्न हुआ था। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिंदी की एएनएम लीलावती देवी से दूरभाष...
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को बार-बार किए जा रहे सम्मन के बावजूद उपस्थित नहीं होने के बाद इसी मामले में दायर याचिका की सुनवाई के लिए रांची के एमपी एमएलए की विशेष अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाजिर हुए. उनके वकील प्रदीप चंद्र ने बताया कि आज उनकी पहली पेशी थी इसलिए 7000 के दो निजी मुचलके के के बाद उनकी जमानत हुई. मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी जिसमें मुख्यमंत्री को स शरीर उपस्थित होने...
रांची के कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम के रहने वाले मृतक Kuppuswami रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने अपने कमरे में फंसी लगा कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है..बताया जा रहा है कि शंकर नारायण नायर लंबे समय से भारी कर्ज़ में डूबे थे और इसी आत्महत्या की वजह डिप्रेशन में चल रहे थे।परिजनों के अनुसार सुबह जब उसने दरवाज़ा नहीं खोला तो दूसरे कमरे में जाकर देखा वह फांसी के फंदे से झूलता मिला।इसके बाद मामले...
प्रेम प्रसंग का साइड इफेक्ट का सनसनीखेज मामला रांची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत मधुकम चुन्ना भट्ठा के देवी मंडप रोड में देखने कों मिला... ज़ब लड़की से लगातार मिले रहे धमकी के कारण युवक नितेश पाण्डेय ने आत्महत्या कर लिया... घटना की जानकारी देते हुए नितेश पाण्डेय के बड़े भाई नीरज पाण्डेय ने कहा की नीरज, प्रियंका नाम के एक लड़की से प्रेम करता, लेकिन नितेश की शादी घर वालो ने कही और तय कर दिया था... तिलक के...
केरेडारी: बीते दिनों से केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंडू बजार टांड़ में अतिक्रमण का विरुद्ध हो रही कार्रवाई के एवज में पीड़ित परिवार ने केरेडारी सीओ को लिखित ज्ञापन दिया है! ज्ञापन का माध्यम से बुंडू बजार टांड़ निवासी सुखदेव साव पिता स्व शिवराम साव बाजार टांड़ निवासी ने कहा कि हम और हमारा परिवार बीते 50 55 वर्षों से उक्त भूमि पर अपना जीवन यापन कर रहा है हमारे पास रहने के लिए और जीवन यापन करने के...
झारखंड राज्य के 25वीं स्थापना दिवस रजत जयंती Jslps एवं अग्रगती संस्था के तत्वाधान में हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कलां पंचायत भावन के सभागार में झारखंड राज्य 25वीं स्थापना दिवस पर बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रार्थना ,शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया , इस मौके पर मानव श्रृंखला बना कर बाल विवाह उन्मूलन के लिए साखी मंडल समूह एवं अन्य महिलाओं को जागरूक किया गया ।इस मौके के पर जी सी...
झारखंड सरकार बनने के बाद राज्य पुलिस के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई। हालांकि झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया और 25 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद सफलता भी हासिल हुई। 25 वर्षों के झारखंड पुलिस के उपलब्धियां का लेखा-जोखा झारखंड पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान में रखा। इसके तहत वर्ष 2001 से 2025 तक 10769 अरेस्ट किए गए, 324 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 235 नक्सलियों को पुलिस...
बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित सरईडीह हाई स्कूल के पास बुधवार की शाम धान निकालने के दौरान एक थ्रेसर मशीन में आग लग गई। इस घटना में थ्रेसर मशीन, एक ट्रैक्टर और बड़ी मात्रा में धान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग तीन से चार लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, यह थ्रेसर मशीन पोखरी कलां निवासी प्यारी साव का था। किसान अपने खेत से लाई गई धान की फसल की कटाई कर...
दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद रांची सहित पूरे झारखंड और देश के 11 अन्य राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में ब्लास्ट की मुख्य बातें: यह धमाका सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक i20 कार में हुआ। दिल्ली पुलिस ने इसे एक आतंकी घटना बताया है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। धमाके के तार...
लातेहार : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमंडलीय कार्यालय पलामू ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को लातेहार जिला परिषद में कार्यरत बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वादिनी संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने बताया कि बड़वागडहा में दो वर्ष पूर्व काम पूर्ण करने के बाद टाइम इंटेशन काट दिया गया। जिसमें संतोष सिंह ने 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जब वादिनी ने राशि देने में असमर्थता...
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में बीजीआर कंपनी के कर्मचारियों को घूमते देखा। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस दल और कंपनी के कर्मियों को रोक लिया तथा कुछ समय के लिए उन्हें बंधक बना लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वाहन में कंपनी के कर्मियों की मौजूदगी प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न...
लातेहार: गारू प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत एवं थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्रकार आदर्श उर्फ चंचल के ट्रैक्टर (नंबर JH19D-3192) में आग लगा दी। कुछ ही देर में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर घर के समीप खड़ा था। इसी दौरान रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने...
हजारीबाग शहरी में पिछले कुछ महीनों से चोरी, लूट और गृभेदन की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा किया, निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित थानेदारों को सख्त निर्देश दिए कि गश्त व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने...
लातेहार जिला अंतर्गत पर्यटन स्थल नेतरहाट में घूमने आए कोलकाता के दो सैलानी पति-पत्नी की कार आज नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहस मे आनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त। हुई घटना में पति-पत्नी दोनों सुरक्षित रहे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महुआडांर के लोध ग्राम स्थित लोध जलप्रपात देखकर दोनों पति अरिंदम चट उपाध्याय -पत्नी अपनी कर से वापस नेतरहाट लौट रहे थे जिस दौरान यह घटना आराहंस मैं हो गई। दोनों पति-पत्नी सैलानी कोलकाता से पर्यटन स्थल नेतरहाट...
झारखंड पुलिस राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने और अपराधमुक्त झारखंड बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही जिस मुहिम में केंद्रीय सुरक्षाबलों का भी भरपूर साथ मिल रहा है । साल 2025 अब तक झारखंड पुलिस के लिए शानदार रहा है । आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने आज रांची में प्रेसवार्ता कर उपलब्धियां गिनाई ।आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने आज रांची में प्रेसवार्ता कर जनवरी से सितम्बर तक की...
पलामू : डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज की छत पर गुरुवार तड़के लगभग 2 बजे एक व्यक्ति चढ़ गया। इस घटना से रेलवे प्रशासन और जीआरपी के जवानों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उसे नीचे उतारने के लिए स्टेशन प्रबंधन और स्थानीय लोग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक नीचे आने को तैयार नहीं था। आशंका थी कि कोई नजदीक गया तो वह छलांग लगा सकता है। एहतियात के तौर पर...
जामताड़ा साइबर पुलिस ने 9 लाख 91000 हजार रुपये के साथ दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना पर करमाटाड़ थाना क्षेत्र के सामुपोखर और जियाजोरी गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार मंडल और पवन मंडल शामिल हैं। छापेमारी दल ने आरोपियों के पास से 9.91 लाख रुपये नगद, 5 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक,1आधार कार्ड और 2 लैपटॉप बरामद किए।...
हजारीबाग : पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव चतरा शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया। बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी...
झरिया के सुदामडीह में अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। आपको बता दे की सुदामडीह मुंगेरी खटाल भारी मात्रा में अवैध कोयल का भंडारण किया हुआ है । शेखर नामक व्यक्ति करवा रहे हैं अवैध कोयले को लेकर कारोबार। इसमें सीआईएसएफ की भी मदद उन्हें मिल रही है। ...
धनबाद के व्यस्ततम इलाके रंगाटांड़ स्थित शांति टॉवर में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी वाले इलाके में धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हुई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं पुलिस और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। बिल्डिंग के अंदर फंसे कई लोगों को दमकल कर्मियों और...
दुमका जिला का शिकारीपाड़ा थाना एक बार फिर चर्चा में है. दूधमुंही बच्ची के सामने नानी और नथनी की हत्या कर दी गई। घटना शिकारीपाड़ा थाना के आमचूआ गांव में शुक्रवार रात घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना के आम चुआ गांव में सोना बास्की, जिसकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही...
अज़रबैजान से 23 अगस्त को भारत लाया गया था मयंक लातेहार।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद की अदालत ने अमन साव गिरोह का कुख्यात सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक की ओर से बालूमाथ थाना कांड संख्या 104/ 2021 में दायर जमानत याचिका को सुनवाई के उपरांत खारिज कर दिया है। मालूम हो जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के बयान पर गत 31 मई 2021 को अमन साव एवं उनके गिरोह के खिलाफ रंगदारी एवं गोली चलाने का मामला दर्ज...
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन मानसून चल रहा है। इसी दौरान अभियान पर निकले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया...
आप इस लेख को उदाहरण स्वरूप पढ़ रहे हैं। इसमें दी गई जानकारी काल्पनिक है।...
यह लेख एक परीक्षण के रूप में डाला गया है। इसमें कोई वास्तविक जानकारी नहीं है।...
पाठकों के लिए यह एक परीक्षण लेख है।...
इस लेख का उपयोग केवल प्रणाली के परीक्षण हेतु किया गया है।...
यह डमी कंटेंट है जिसे सिर्फ डेमो के लिए शामिल किया गया है।...
This is a sample ad for content bottom position
Get the latest news delivered to your inbox
We respect your privacy. Unsubscribe at any time.