Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
धनबाद के बाद बोकारो पर प्रिंस खान की नजर, BMW से जुड़े व्यवसायी को मिली धमकी
Crime

धनबाद के बाद बोकारो पर प्रिंस खान की नजर, BMW से जुड़े व्यवसायी को मिली धमकी

Administrator
Administrator
Author
March 11, 2026 14 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Bokaro: धनबाद में आतंक का पर्याय बन चुका गैंगस्टर प्रिंस खान अब पड़ोसी जिला बोकारो में भी अपनी गतिविधियां फैलाने की कोशिश कर रहा है। विदेश में बैठकर अपने गिरोह के जरिए रंगदारी और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने वाला प्रिंस खान अब बोकारो के एक बड़े व्यवसायी को धमकी देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है।

ताजा मामला बोकारो के बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां बीएमडब्ल्यू कंपनी से जुड़े काम करने वाले व्यवसायी सुरेश सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस खान ने उनसे रंगदारी की मांग की है।

धमकी के दौरान यह भी कहा गया कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो अंजाम गंभीर होगा। डर पैदा करने के लिए साइट पर बम से हमला कराने की बात भी कही गई है। इस धमकी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.