Ranchi: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने संगठन के नाम पर लेवी के लिए धमकी देने से जुड़े मामले में उसे जमानत प्रदान कर दी है।
मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में हुई। दिवाकर गंझू की ओर से अधिवक्ता तनु सिंह ने पक्ष रखा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए शर्त रखी कि आरोपी की ओर से उसका एक पारिवारिक सदस्य बेलर बनेगा।
बताया जाता है कि जिस मामले में दिवाकर को जमानत मिली है, वह लातेहार जिले से संबंधित है। इस मामले में रांची पुलिस ने उसे पिछले वर्ष रांची के बुढमू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद था।
अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे राहत मिल गई है।