Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
अमन साहू के सहयोगी कुंदन की अपील झारखंड हाई कोर्ट से खारिज
court

अमन साहू के सहयोगी कुंदन की अपील झारखंड हाई कोर्ट से खारिज

Administrator
Administrator
Author
March 11, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रांची: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सहयोगी कुंदन कुमार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उसकी ओर से दायर क्रिमिनल अपील याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को अदालत ने अपना निर्णय सुनाते हुए कुंदन कुमार की अपील याचिका को खारिज कर दिया।

बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी अमन साहू के इशारे पर कुंदन कुमार लातेहार जिले में दहशत फैलाने का काम करता था। उस पर वर्ष 2022 में कोयला कारोबारियों से लेवी मांगने और रकम नहीं मिलने पर कई ट्रकों में आग लगाने का आरोप है। इस घटना में दर्जनों ट्रकों को फूंक दिया गया था, जिससे इलाके में काफी दहशत फैल गई थी।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.