Ranchi: राजधानी रांची में ग्रामीण एसपी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर रश्मि कंसंट्रेशन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या मामले का खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका रोशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार किया है.
ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुपरवाइजर विजय दास और रोशनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. विजय दास द्वारा शादी से इनकार करने के बाद रोशनी देवी ने अपनी बहन और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. इसके बाद तीनों ने मिलकर विजय दास की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बाइक में बांधकर बेड़ो थाना क्षेत्र के एक कुएं में फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित कुएं से शव बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपियों के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त किया गया है. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
बताया गया कि इस मामले में सरायकेला निवासी अजय कुमार दास ने 3 मार्च को डाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.