Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार पर निशाना, विधानसभा में उठेंगे जनहित के मुद्दे
Home

भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार पर निशाना, विधानसभा में उठेंगे जनहित के मुद्दे

Administrator
Administrator
Author
March 10, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जबकि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद विधानसभा के मुख्य सचेतक और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के आहूत होने के समय अधिकांश जनप्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव में व्यस्त थे और इसके बाद होली पर्व के कारण भी व्यस्तता बनी रही। इसलिए आज सभी विधायकों की बैठक कर राज्य की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के कार्यकाल में राज्य की स्थिति चिंताजनक हो गई है। विधायकों ने बैठक में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और नौकरशाही हावी हो गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही है। आम जनता अपनी समस्याएं लेकर आती है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

बैठक में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट, बिजली की समस्या, किसानों से धान खरीद में देरी, बालू की किल्लत, कोयले की लूट और सरकारी कामों में रिश्वतखोरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे, JTET परीक्षा विवाद और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

भाजपा विधायकों ने तय किया कि आगामी विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और जनता की आवाज को सदन के अंदर और बाहर मजबूती से बुलंद किया जाएगा।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.