Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
गैस के लिए मची मारामारी: रांची में बंद हुई होम डिलीवरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़
Home, Lifestyle

गैस के लिए मची मारामारी: रांची में बंद हुई होम डिलीवरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़

Administrator
Administrator
Author
March 10, 2026 8 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रांची: राजधानी रांची में इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है। होम डिलीवरी लगभग बंद होने की वजह से लोग गैस एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई जगहों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर सिलेंडर लेने के इंतजार में खड़े हैं।

स्थिति यह है कि लोग सुबह से ही सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं और घंटों इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका नंबर आए और उन्हें गैस मिल सके, ताकि घर में भोजन बन सके। यह नजारा लोगों को कई साल पहले के उस दौर की याद दिला रहा है, जब गैस सिलेंडर लेने के लिए इसी तरह लंबी कतारें लगती थीं।

कतार में खड़े उपभोक्ता एसबी पांडेय ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

वहीं गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि फिलहाल उनके पास गैस की आपूर्ति कम हो रही है, जिसके कारण लोगों की लंबी कतार लग रही है। उनका कहना है कि युद्ध की वजह से जितनी मात्रा में गैस सिलेंडर आना चाहिए, उतनी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक लोगों को एजेंसी पहुंचकर ही सिलेंडर लेना पड़ेगा।

इधर बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच सकती है और आने वाले समय में बड़ा संकट देखने को मिल सकता है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.