Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। HEC गोल चक्कर स्थित स्मार्ट सिटी शेड के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास के रहने वाले थे। अमन यादव भारतीय सेना में जवान थे और उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।