Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Chatra: चतरा में SSB जवान की संदिग्ध आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
Crime, Home

Chatra: चतरा में SSB जवान की संदिग्ध आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Administrator
Administrator
Author
March 18, 2026 14 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Chatra: चतरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट कैंप की है, जहां मंगलवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कैंप में तैनात जवान अपनी ड्यूटी और आराम में व्यस्त थे, तभी गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि जवान प्रह्लाद सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी थी।

मृतक जवान प्रह्लाद सिंह SSB की 35वीं बटालियन में तैनात थे और झारखंड के देवघर जिले के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। साथ ही जवान के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल से सर्विस राइफल को जब्त कर लिया है और अन्य जवानों से पूछताछ जारी है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर जवान ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.