Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाभी ने अपने ही देवर को चाय में ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गीता देवी और शंकर नायक के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था. इसी बीच शंकर नायक अपनी शादी के लिए लड़की देखने लगा, जो उसकी चचेरी भाभी गीता देवी को नागवार गुजरा. इसी रंजिश और प्रतिशोध की भावना में गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुआ के साथ मिलकर शंकर नायक को चाय में ज़हर पिला दिया. चाय पीते ही शंकर नायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन उसे आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.