Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
दुमका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Crime

दुमका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
February 16, 2026 14 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Dumka: दुमका जिले में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. मामला दुमका के नौखेत पहाड़ इलाके का है, जहां अपराधी ठेकेदारों से लेवी वसूलने की साजिश रच रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, माधव आचार्य और नरेश कुमार मंडल के रूप में हुई है. तीनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, एक फोल्डिंग चाकू और एक कार (JH04 AD 2426) बरामद की है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को पिछले तीन-चार दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि नीनीहाट-सिंदुरिया इलाके में सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के ठेकेदारों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी और लेवी के लिए धमकाया जा रहा है. सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में चौकीदारों और पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई थी.

इसी दौरान खबर मिली कि ग्राम नीखेता पहाड़ के पास 5-6 लोग इकट्ठा होकर आपराधिक साजिश रच रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौखेत पहाड़ के पास छापेमारी की.

दो आरोपी फरार

छापेमारी के दौरान देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, माधव आचार्य और नरेश कुमार मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि करण मिर्धा और अर्जुन मिर्धा जंगल-झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गए.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.