Ranchi: झारखंड की Jharkhand Staff Selection Commission द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस केस के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को Criminal Investigation Department (Jharkhand Police) ने Patna, Bihar से गिरफ्तार कर लिया है.
काफी समय से फरार चल रहे अनीश को परीक्षा के दौरान हुए कथित पेपर लीक का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक CID जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर सकती है, ताकि नेटवर्क के बाकी कड़ियों तक पहुंचा जा सके.
इस मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं. अनीश की पकड़ के बाद उम्मीद है कि JSSC-CGL पेपर लीक से जुड़ी कई गुत्थियां अब सुलझेंगी और पूरे रैकेट का खुलासा.