Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
होली पर सख्ती: झारखंड में पुलिस अलर्ट, सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Crime, Home

होली पर सख्ती: झारखंड में पुलिस अलर्ट, सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Administrator
Administrator
Author
February 28, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को आईजी अभियान की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होली के मद्देनजर किसी भी जिले में पुलिस बल की कमी नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यह निर्देश होली पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों—जैसे गंभीर बीमारी या पारिवारिक आपात स्थिति—में ही अवकाश पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती दलों की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया है, ताकि होली के दौरान शांति व्यवस्था कायम रह सके।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.