Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Ramgarh: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कारोबारियों के घर बने निशाना
Crime

Ramgarh: पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कारोबारियों के घर बने निशाना

Administrator
Administrator
Author
February 12, 2026 16 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ramgarh: रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला में उस वक्त दहशत फैल गई, जब कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. करीब 8–9 राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

दूसरे कारोबारी के घर भी फायरिंग

बदमाशों ने सिर्फ एक घर को निशाना नहीं बनाया. सेल संचालक नीतीश कुमार के घर पर भी गोलियां चलाई गईं. इसके अलावा सोनदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की गई, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई.

सड़क पर मिले खोखे, पुलिस मौके पर

घटना के बाद सड़क पर कई खोखे पड़े मिले. सूचना मिलते ही पतरातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. एसडीपीओ गौरव गोस्वामी और थानेदार सत्येंद्र कुमार ने टीम के साथ जांच शुरू कर दी है.

हर एंगल से जांच

पुलिस रंगदारी, गैंगवार या डराने की साजिश जैसे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है. इलाके में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.