Bokaro: बोकारो–रामगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी वाहन व चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यहां स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर फरार वाहन की तलाश में जुटी है।