Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
नये साल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Crime, Special Story

नये साल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Administrator
Administrator
Author
December 31, 2025 16 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा. शहर के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट के आसपास भी गहन जांच की गई. इसके अलावा, प्रमुख सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को नए साल के जश्न के दौरान रोका जा सके. एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें. साथ ही, शहर के सभी रेस्टोरेंट और होटलों में भी सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी की जाए. इस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.