Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आज गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंदिर में पूजा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। पुजारियों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कराई, जिसमें मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें एक बार फिर मां कामाख्या के दरबार में आने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
उन्होंने राज्य की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनता का कल्याण ही सरकार की प्राथमिकता है।