Patratu: पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड पंचायत के बेती मोड़ के समीप बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। वहीं बोलेरो सवार को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।