हजारीबाग केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार, धनबाद के बताए जा रहे हैं कैदी, कैदी फरार होने की सूचना के बाद प्रशासन सख्ते में कई आला अधिकारी पहुंचे केंद्रीय कारा जांच जारी । ये कौन कैदी है किस मामले में सजा काट रहे थे या फिर विचाराधीन थे इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने नहीं दी है घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को शकते मे ला दिया है.यह जेल हाई सिक्योरिटी माना जाता है. जहां खूंखार कैदी और नक्सलियों को रखा जाता है. इसके साथ ही कई विचाराधीन हाई प्रोफाइल कैदी भी जेल में बंद है।ऐसे में तीन कैदी के फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाने शुरू हो चुका है।