Ranchi: झारखंड में कभी खौफ का पर्याय रहा नक्सलवाद अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिख रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन और बढ़ते दबाव के कारण नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र काफी सिमट गया है। ताजा खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मध्य जोन से लेकर कोयल शंख जोन तक अब सिर्फ 12 सक्रिय नक्सली ही बचे हैं।
हालांकि संख्या कम होने के बावजूद ये नक्सली अत्याधुनिक हथियारों जैसे AK-47 और AK-56 राइफल से लैस हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अभी भी सतर्क हैं।
मध्य जोन में चार नक्सली सक्रिय
इस जोन में संगठन को बनाए रखने की कोशिश में चार प्रमुख नक्सली सक्रिय बताए गए हैं।
नितेश यादव (रिजनल कमेटी मेंबर) – 15 लाख का इनामी, AK-47 से लैस
संजय यादव (जोनल कमांडर) – 10 लाख का इनामी, इंसास राइफल के साथ
इम्तियाज अंसारी – कैडर सदस्य, .315 बोर राइफल
विनोद यादव – सक्रिय कैडर
कोयल शंख जोन में पांच नक्सली सक्रिय
इस क्षेत्र में भी नक्सलियों की छोटी टीम सक्रिय है।
मृत्युंजय भुइयां (जोनल कमेटी मेंबर) – 10 लाख इनामी, SLR राइफल
राजू भुइयां (सबजोनल कमेटी मेंबर) – 5 लाख इनामी, सेमी राइफल
सुखलाल बिरजिया (सबजोनल कमेटी मेंबर) – 5 लाख इनामी, .315 राइफल
अनिल तूरी (सबजोनल कमेटी मेंबर) – 5 लाख इनामी, इंसास राइफल
बबलू राम (एरिया कमांडर) – 1 लाख इनामी, इंसास राइफल
नॉर्थ छोटानागपुर जोन में दो नक्सली सक्रिय
इस इलाके में फिलहाल पति-पत्नी की जोड़ी ही सक्रिय बताई जा रही है।
अनुज महतो (रिजनल कमेटी मेंबर) – 15 लाख इनामी, AK-47 से लैस
नताशा (सब जोनल कमेटी मेंबर) – इंसास राइफल के साथ दस्ते में शामिल
कोयल शंख क्षेत्र में एक और सक्रिय नक्सली
रविंद्र गंझू (रिजनल कमेटी मेंबर) – 15 लाख इनामी, AK-56 राइफल के साथ सक्रिय
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों की संख्या लगातार घट रही है और आने वाले समय में बड़े ऑपरेशन के जरिए इन बचे हुए उग्रवादियों को भी खत्म या गिरफ्तार करने की तैयारी है।