Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
मनातू थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट
Crime

मनातू थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट

Administrator
Administrator
Author
February 11, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Palamu: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 11.02.2026 को मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम करमा और गरवट के जंगली इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई.

वन भूमि पर लगी थी अवैध खेती

जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर करीब 06 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की खेती की जा रही थी. संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल को विनष्ट कर दिया.

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

इस विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी और जवानों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे. संयुक्त टीम ने अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र को साफ कराया.

संलिप्त लोगों की पहचान में जुटी टीम

इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान और उनके नाम-पते के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है.

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

वन विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.