Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुल 100 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले मंगलवार को 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था.
बुधवार की शाम कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी और 14 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी होगी. इसके बाद 17 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है, जबकि 18 फरवरी को चुनाव के लिए अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.