भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी )रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह नामकुम स्थित जेयूटी के सभागार में आयोजित किया गया है जिसमें 370 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएनसिंह एवं विकास भारती के सचिव सह पदम श्री अशोक भगत मौजूद रहे।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज के बच्चे डिग्री लेकर राष्ट्रीय सेवा में जा रहे हैं क्योंकि यही बच्चे विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं यह अलग-अलग उद्योगों में सेवा देंगे हमारी इकोनॉमी बहुत मजबूत है देश के प्रधानमंत्री हमेशा युवाओं को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं भारत युवा देश है और यहां की युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इस अवसर पर पदम श्री अशोक भगत ने कहा कि जिस कुशलता से यहां के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं दीक्षांत मिला है यह भारत के भविष्य के नीव बनेंगे और यह आगामी भारत को एक निश्चित दिशा की ओर ले जाएंगे ।
ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने बतलाया कि आज दो बैच 2024 और 2025 के 370 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
इस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षिणक उत्कृष्टता के लिए पदक से सम्मानित किया गया सम्मानित पाकार विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा कि डिग्री और मेडल मिलने से बहुत खुशी हो रही है और आगे बेहतर करेंगे।