रांची: भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आज महानगर कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और पार्षदों की बड़ी उपस्थिति रही।
समारोह में सीपी सिंह, नवीन जायसवाल तथा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पार्षदों के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोशनी खलखो ने कहा कि वह एक बेहतर और स्वच्छ रांची के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि रांची की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी कार्यशैली को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने भी महापौर को बधाई देते हुए नगर निगम के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।