Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रांची में उपायुक्त संग अधिकारियों की होली मिलन, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
Home

रांची में उपायुक्त संग अधिकारियों की होली मिलन, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Administrator
Administrator
Author
March 4, 2026 6 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रांची: होली के पावन अवसर पर रांची जिला प्रशासन में उत्साह और भाईचारे का रंग देखने को मिला। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने अपने आवास पर जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अबीर-गुलाल और होलियाना गीतों के बीच पूरा माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व प्रेम, एकता तथा भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। आज हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया, बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।”

उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और रांचीवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं।

इस दौरान उपायुक्त ने होली और आगामी त्योहारों को लेकर विधि-व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अफवाहों पर कड़ी निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा शांति समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देशों की पुनः पुष्टि की।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है, ताकि आमजन पूर्ण सुरक्षा और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद ले सकें।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.