Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सभी 268 अंचल कार्यालयों में होमगार्ड जवानों की स्थायी तैनाती होगी, जिससे करीब 1600 कर्मियों को नियमित ड्यूटी मिलेगी.
आदेश के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित करने के लिए तीन शिफ्टों में तैनाती होगी. हर अंचल कार्यालय में प्रत्येक शिफ्ट में दो जवान रहेंगे, यानी एक कार्यालय में कम से कम छह जवान तैनात होंगे.
अब तक सुरक्षा तैनाती का फैसला जिलों के उपायुक्त स्तर पर होता था, लेकिन राज्य मुख्यालय से यह पहली बार अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, जिससे यह व्यवस्था पूरे झारखंड में समान रूप से लागू होगी. सरकार ने आउटसोर्सिंग के जरिए होमगार्ड जवानों को प्राथमिकता देने और सैनिक कल्याण निदेशालय के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों को भी मौका देने का प्रावधान किया है.