Ranchi: झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसीबी ने मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बाद में कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब एसीबी की टीम उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
एसीबी अधिकारियों को उम्मीद है कि नवीन केडिया से पूछताछ के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। इससे पहले भी इस मामले में एजेंसी कई अन्य आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।
गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में अब तक दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एसीबी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।