Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी का 23 वा वार्षिक सम्मेलन जॉसकोन का आयोजन रांची में किया गया।
Health, Home

झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी का 23 वा वार्षिक सम्मेलन जॉसकोन का आयोजन रांची में किया गया।

Administrator
Administrator
Author
February 15, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

समारोह के दौरान रेटिना सर्जरी के दो रेट बकलर पुरस्कार विजेता डीआर विभूति कश्यप को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी, आल इंडिया नेत्र सोसाइटी के प्रेसिडेंट्स डॉ. पार्थो बिस्वास, डॉ. तितियाल, डॉ. मोहन राजन के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहां की राज्य में बहुत जल्द ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि पहले 40 वर्ष की आयु के बाद दृष्टि दोष से जुड़ी समस्याएं होती थी लेकिन अब स्कूल के बच्चों में भी आंखों की समस्या देखी जा रही है। उन्होंने कहा की आंख से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में मेडिसिटी का निर्माण किया जाएगा। 

इस मौके पर ऑल इंडिया आप्थाल्मालॉजिकल समिति के अध्यक्ष और रेटिना सर्जन डॉक्टर पारथा विश्वास ने कहा कि तनाव और मोबाइल कंप्यूटर के अधिक इस्तेमाल होने की वजह से हाल के कुछ वर्षों में दृष्टि दोष की समस्या बड़ी है। अभिभावकों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों के आंखों की मॉनिटरिंग समय-समय पर की जानी चाहिए। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में आए बदलाव का भी उन्होंने विस्तार से जिक्र किया। 

इस मौके पर डॉक्टर भारती कश्यप ने एक साल में दो रेट बकलर पुरस्कार जीतने वाले युवा नेत्र सर्जन डॉक्टर विभूति कश्यप शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समिति की चेयर पर्सन होने की वजह से और डॉक्टर विभूति कश्यप की मां होने की वजह से उनकी खुशी और अधिक है। 

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.