Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने समर्थकों के साथ हुए बीजेपी में शामिल
Home, Politics

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने समर्थकों के साथ हुए बीजेपी में शामिल

Administrator
Administrator
Author
February 15, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, जुगसलाई से तीन-तीन बार विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।  मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि दुलाल भुइयां और उनके समाज से जुड़े लोगों के भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव चल रहा है ऐसे में दुलाल भुइयां और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होना सुखद परिणाम देने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। समाज का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 

मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां के साथ उनका उनका वर्षों पुराना अनुभव रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हो रहा है लेकिन विपक्षी दल को देश और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार है लेकिन निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरकार बनने वाली है। 

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा की वे और उनके समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुइयां समाज और दलित समाज को आगे लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दुलाल भुइयां ने प्रदेश स्तर के भी नेताओं का आभार व्यक्त किया। 

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

मोदी सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.