Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत
Home, Religion

पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत

Administrator
Administrator
Author
February 15, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

बम बम भोले ... हर हर महादेव... के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की.

उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है । इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मैं यहां आये सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं और भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। आप सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया.

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा आयोजन समिति और रांची समय झारखंड के लोगों पर बनी रहे ऐसी उनकी कामना है। 

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.