Ranchi: राज्यभर में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों को लेकर बड़ा आंकड़ा सामने आया है. अब तक कुल 12 लाख 24 हजार 353 आवेदनों को विभिन्न कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया है, जबकि 46,763 मामले अभी भी लंबित हैं.
राज्य में अब तक कुल 24 लाख 16 हजार 146 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 11 लाख 45 हजार 030 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. बड़ी संख्या में आवेदनों के निरस्त होने से आवेदकों को दोबारा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है.
रांची में सर्वाधिक निष्पादन
राजधानी रांची जिले में दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन सबसे अधिक हुआ है. यहां अब तक 5 लाख 50 हजार 067 मामलों का डिस्पोजल किया गया.
इसके बाद धनबाद और हजारीबाग का स्थान रहा—
धनबाद : 2 लाख 72 हजार 907
हजारीबाग : 2 लाख 58 हजार 992
अन्य प्रमुख जिलों का प्रदर्शन
कुछ अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में म्यूटेशन मामलों का निष्पादन हुआ है—
गढ़वा : 1,00,944
गिरिडीह : 1,71,913
पलामू : 1,60,155
बोकारो : 1,33,250
जिला-वार दाखिल-खारिज के आंकड़े
राज्य के विभिन्न जिलों में निष्पादित मामलों की स्थिति इस प्रकार है—
कोडरमा : 95,001
खूंटी : 38,197
गढ़वा : 1,00,944
गुमला : 36,283
गिरिडीह : 1,71,913
गोड्डा : 2,361
चतरा : 68,276
जामताड़ा : 2,067
पश्चिमी सिंहभूम : 28,372
दुमका : 11,098
धनबाद : 2,72,907
देवघर : 28,811
पूर्वी सिंहभूम : 99,050
पलामू : 1,60,155
पाकुड़ : 96,531
बोकारो : 1,33,250
रांची : 5,50,067
रामगढ़ : 51,200
लातेहार : 46,225
लोहरदगा : 35,404
सरायकेला : 66,616
साहेबगंज : 47,187
सिमडेगा : 14,229
हजारीबाग : 2,58,992
राज्य सरकार के लिए लंबित मामलों का जल्द निपटारा बड़ी चुनौती बना हुआ है. वहीं, बड़ी संख्या में रिजेक्ट हुए आवेदनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.