स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने रिम्स जाकर हाथियों के हमले मे घायल लोगों का हाल चाल लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों की अच्छे से इलाज का निर्देश दिया। मीडिया से बातचीत मे मंत्रिद्धय ने घटना के मृतकों के परिवार, घायलों और इस घटना मे क्षति उठाने वाले ग्रामीणों को सरकार के नियमानुकूल मुआवजे की अतिशीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार चिंतित है .. और जल्द ही इसका कोई ठोस समाधान निकाला जायेगा। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में हाथियों के एक झुंड ने एक घर पर हमला बोल दिया।
इससे पहले कि लोग अपनी जान बचा पाते, हाथी ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को कुचलकर मार डाला। परिवार के तीन अन्य सदस्य भी हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का रिम्स मे इलाज चल रहा है।