Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
भीषण ठंड में मानवता का परिचय: उपायुक्त ने बभनवै हरिजन टोला में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Health, Politics

भीषण ठंड में मानवता का परिचय: उपायुक्त ने बभनवै हरिजन टोला में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Administrator
Administrator
Author
January 7, 2026 5 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

हजारीबाग जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सदर प्रखंड के बभनवै हरिजन टोला पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्ध महिला-पुरुषों एवं दिव्यांगजनों की उपस्थिति रही। उपायुक्त ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ठंड से प्रभावित गरीब, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी राहत कार्य जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यक राहत सामग्री समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे।


Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.