झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त प्रयास से सोलह से अठारह जनवरी तक तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मारवाड़ महोत्सव के पोस्टर का आज रांची मे विमोचन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया की मारवाड़ महोत्सव मे मारवाड़ समाज की कला संस्कृति और परंपराओं को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा की राजस्थान मे होनेवाले मारवाड़ महोत्सव का हूबहू नजारा लोग रांची मे भी देख सकते हैं। उन्होंने सभी समाज के लोगों से इसमें शिरकत करने की अपील की।