Ranchi: रांची में 12 मार्च को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren करेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में 12 मार्च को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। यदि उसी दिन विधानसभा की कार्यवाही चलती है, तो कैबिनेट की बैठक विधानसभा सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद होगी।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से ऊर्जा, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
सरकार की इस बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, नीतिगत फैसलों और कई प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।