झारखण्ड मे डेमोग्राफी चेंज पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इससे सबसे अधिक खतरा राज्य के आदिवासियों को है। झारखण्ड विधानसभा मे सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत मे उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ के कारण आदिवासियों की रोटी, बेटी और माटी पर संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी बदलने से झारखण्ड मे डेमोक्रेसी भी खतरे मे आ गई है। बाबू लाल मरांडी ने कहा कि जहाँ देश की सुरक्षा का सवाल हो .. वहां, सभी को सहयोग करना चाहिए। चाहे वह पक्ष मे हो या विपक्ष मे। उन्होंने कहा कि देश के बाहर से घुसपैठ कर बस गए लोगों को बाहर निकालने की पहली जिम्मेवारी राज्य सरकारों की है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब मे बाबू लाल मरांडी ने कहा कि घुसपैठ को रोकने मे बंगाल सरकार केंद्र का साथ नहीं दे रही है। यही नहीं, सीमा पर फेंसिंग करने मे भी सहयोग नहीं कर रही है। अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने तीखे अंदाज मे कहा कि राज्य सरकार इतनी निर्लज्ज है कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चली गई।