Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, पारदर्शी व्यवस्था से होगा धान की खरीद : डॉ. शशिभूषण मेहता
Home, Politics

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, पारदर्शी व्यवस्था से होगा धान की खरीद : डॉ. शशिभूषण मेहता

Administrator
Administrator
Author
December 19, 2025 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने दिन शुक्रवार को प्रखंड मनातू स्थित पैक्स धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं किसानों के हितों को लेकर आशान्वित नजर आया।

उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पैक्स के माध्यम से धान की खरीद से किसानों को लाभ मिलेगा ,किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, बिगु साहू, संकेश्वर गिरी, कृष्णा गिरी, जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला, महेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह क्रय केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र पर किसानों से निर्धारित मानकों के अनुसार धान की खरीद की जाएगी। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उपस्थित किसानों ने भी क्रय केंद्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि इससे उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।

धान क्रय करेंद्र के उद्घाटन में जनप्रतिनिधियों ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.