Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
24 जिलों में 7 हजार होमगार्ड, चुनावी सुरक्षा चाक-चौबंद
Home, Politics

24 जिलों में 7 हजार होमगार्ड, चुनावी सुरक्षा चाक-चौबंद

Administrator
Administrator
Author
February 17, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड में आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 7,000 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

इस संबंध में संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने आईजी अभियान को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. यह फैसला पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है, ताकि मतदान केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में विधि-व्यवस्था पूरी तरह कायम रखी जा सके.

पांच दिनों तक संभालेंगे सुरक्षा की कमान

जारी आदेश के अनुसार, होमगार्ड जवानों की तैनाती 20 फरवरी 2026 की सुबह से 24 फरवरी 2026 तक, कुल पांच दिनों के लिए रहेगी. इस दौरान वे स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे.

राजधानी रांची में सबसे अधिक 1,000 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा धनबाद और बोकारो में भी बड़ी संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

जिलेवार तैनाती की स्थिति

रांची – 1000

धनबाद – 700

बोकारो – 632

रामगढ़ – 527

पलामू – 400

सरायकेला – 400

गिरिडीह – 350

गढ़वा – 300

चाईबासा – 300

देवघर – 303

साहेबगंज – 250

चतरा – 220

जामताड़ा – 200

हजारीबाग – 200

गोड्डा – 202

जमशेदपुर – 206

गुमला – 150

खूंटी – 150

दुमका – 150

लातेहार – 110

सिमडेगा – 100

कोडरमा – 100

पाकुड़ – 100

लोहरदगा – 50

कुल मिलाकर राज्यभर में 7,000 होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.