Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
हाथी हमले पर 20 लाख मुआवजे की मांग, निर्मल महतो का धरना
Home, Politics

हाथी हमले पर 20 लाख मुआवजे की मांग, निर्मल महतो का धरना

Administrator
Administrator
Author
February 19, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आजसू विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल ही में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विधायक निर्मल महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही माइनिंग और खनन गतिविधियों के कारण जंगली हाथी अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग हाथियों की निगरानी और ट्रैकिंग में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार जंगली हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है, तो अपराध नियंत्रण को लेकर उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं।

निर्मल महतो ने सरकार से मांग की कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम तैनात की जाए, मुआवजा राशि बढ़ाई जाए और पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे इस मुद्दे को सदन और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठाते हैं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.